ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार में महागठबंधन सरकार का एक साल पूरा: बोले कुशवाहा..सालभर में आरजेडी वाले नहीं बदले, नीतीश ने राजद के सामने घुटना टेका

PATNA: बिहार में महागठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने पर उपेंद्र कुशवाहा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जहां आरजेडी होगी वहां लॉ एंड ऑर्डर नहीं हो सकता। साल भर से आरजेडी औ

बिहार में महागठबंधन सरकार का एक साल पूरा: बोले कुशवाहा..सालभर में आरजेडी वाले नहीं बदले, नीतीश ने राजद के सामने घुटना टेका
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में महागठबंधन सरकार के एक साल पूरे होने पर उपेंद्र कुशवाहा ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जहां आरजेडी होगी वहां लॉ एंड ऑर्डर नहीं हो सकता। साल भर से आरजेडी और जेडीयू मिलकर सरकार चला रहे हैं। सालभर में आरजेडी वाले नहीं बदल पाये हैं। वही नीतीश कुमार राजद के सामने घुटने टेक दिये हैं। सरकार बनने से पहले आरजेडी के राजकुमार लोगों को झांसा देते थे कि सरकार मैं आते ही पहली कैबिनेट से 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। साल भर में तो कितनी कैबिनेट की बैठक हो गई। लेकिन नौकरी नहीं मिल पाई। कहां गया वह वादा सब हवा-हवाई अब साबित हो चुका है। 


उन्होंने कहा कि राजद के रहते लॉ एंड आर्डर ठीक नहीं हो सकती। जहां आरजेडी होगी वहां लॉ एंड ऑर्डर कभी ठीक नहीं हो सकता। जब से राजद के साथ बिहार में जेडीयू ने सरकार बनाई तब से बिहार में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार की घटनाएं लगभग हर जगह हो रही है। हत्या और लूट की घटना हो रही है। सुशासन के नाम पर बिहार में मजाक चल रहा है। साल भर में जनता ने देख लिया कि आरजेडी वाले नहीं बदल सकते हैं। नीतीश कुमार ने आरजेडी के सामने घुटना टेक दिया है। 


सदन में राहुल गांधी के बयान पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राहुल गांधी जी अभी मैच्योर नहीं हुए हैं। उनके सलाहकार ने उनको जो लिखकर दिया वह उसके हिसाब से बोल रहे हैं। जनता सारी चीजों को देख रही है और परिपक्वता के कारण अनाप-शनाप वक्तव्य देते रहते है। अनाप-शनाप वक्तव्य को देकर देश की जनता को अट्रैक्ट करना चाहते हैं जो संभव नहीं है। लालू यादव द्वारा NDA के ऊपर किये गये पोस्ट पर कुशवाहा ने कहा कि लालू जी के किसी बात से कोई मतलब है क्या? उनको तो इस बात से मतलब है कि उनका बेटा कैसे मुख्यमंत्री बन जाए। वह अलग बात है कि वह बीच में कुछ-कुछ बोलते रहते हैं। 


निशिकांत दुबे के आरोप पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सीधा-सीधा कोई यदि आप पर आरोप लगा रहा है तो इसका जवाब जदयू के लोग को देना चाहिए। फंडिंग जो कुछ भी हुआ वैद्य तरीके से हुआ या अवैध तरीके से हुआ यह बताना चाहिए। हमने भी देखा है ऑन रिकॉर्ड यह बात है। संसद भवन की कार्रवाई में यह बात कही गयी है। 


वही लोकसभा में सीट बंटवारा पर कुशवाहा ने कहा कि हम कितने सीटों पर लड़ेंगे यह गठबंधन की बातचीत में फाइनल होगी और अंतिम रूप से जो तय होगा वही हम बताएंगे। फिलहाल अभी कुछ तय नहीं हुआ है। इसलिए इस संबंध में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। नीतीश कुमार 73 साल और जाने वाले बयान पर कुशवाहा ने कहा कि यह बयान सुनकर मुझे दुख हुआ। राजनीतिक रूप से नीतीश कुमार जी अब लगभग समाप्त हो चुके है यह बात सही है। राजनीति में उनका कुछ नहीं बचा है। उनकी पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। यह बात भी ठीक है लेकिन एक व्यक्ति के रुप में अब जिस तरह से उन्होंने कहा,  राजद के दबाव में घबराहट में किस रूप में कहा लेकिन मुझे लगता है कि कहीं ना कहीं से कुछ अंदर की चीज है जो उन्हें प्रवाहित कर रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता