ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में लॉकडाउन खत्म : अब केवल नाइट कर्फ्यू, शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें

PATNA: बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है। मुख्यमंत्री ने कहा ह

बिहार में लॉकडाउन खत्म : अब केवल नाइट कर्फ्यू, शाम 5 बजे तक खुलेंगी दुकानें
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में अब लॉकडाउन को खत्म करते हुए नाइट कर्फ्यू लागू रखा जाएगा।


बिहार में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया में अब सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानें खुलेगी। जबकि शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इसके अलावा सरकार ने सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ निजी कार्यालयों को भी खोलने का आदेश जारी कर दिया है। अब प्राइवेट ऑफिस भी शाम 4:00 बजे तक खुल पाएंगे।


दफ्तरों के बंद होने के एक घंटे बाद यानी 5 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावे निजी वाहन चलने की भी इजाजत दी गई है। सरकार ने अगले एक हफ्ते के लिए इस व्यवस्था को लागू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अभी भी भीड़ से बचने की जरूरत है। बिहार में शिक्षण संस्थानों पर पाबंदी अभी लागू रहेगी। ऑनलाइन तरीके से ही शिक्षण कार्य चलेंगे।






बिहार में कब-कब लगा लॉकडाउन? 

पहला लॉकडाउन 5 मई से 15 मई तक 

दूसरा लॉकडाउन 16 मई से 25 मई तक

तीसरा लॉकडाउन 26 मई से 1 जून तक 

चौथा लॉकडाउन 2 जून से 8 जून तक