ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में क्यों बढ़ाया गया जातिगत जनगणना का समय, बिहार सरकार के मंत्री ने कर दिया क्लियर

PATNA : बिहार में जातिगत जनगणना क्यों टाला गया ? ये वह सवाल है जिसको लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार बिहार सरकार पर हमला बोल रही है। इसी कड़ी में अब मध निषेध मंत्री सुनील कुमार ने इन

बिहार में क्यों बढ़ाया गया जातिगत जनगणना का समय, बिहार सरकार के मंत्री ने कर दिया क्लियर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जातिगत जनगणना क्यों टाला गया ? ये वह सवाल है जिसको लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार बिहार सरकार पर हमला बोल रही है। इसी कड़ी में अब मध निषेध मंत्री सुनील कुमार ने इन सवालों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। उन्होंने कहा है कि जातीय जनगणना की तारीख बढ़ाने के पीछे कई कारण हैं। उन्होंने इसके लिए उपचुनाव का भी हवाला दिया है। 




सुनील कुमार ने कहा है कि बिहार में हुए उपचुनाव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कई कार्यक्रम में कारण ही जातिगत जनगणना कराने में देर हुई। लेकिन इसके लिए अब जो समय निर्धारित की गई है उसी समय में जातिगत जनगणना का काम पूरा कर लिया जाएगा। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि विपक्ष कह रही है कि सरकार जातिगत जनगणना को टालने की कोशिश कर रही है तो मंत्री ने कहा कि मुझे पता है इस तरह के बयान सुशील मोदी दे रहे हैं। उनका काम ही है सरकार पर आरोप लगाना। लेकिन जल्द ही बिहार में जातिगत जनगणना होगी। 




वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमंत्री नीतिन गडकरी से जुड़े सवाल पर सुनील कुमार ने कहा कि जो लोग बिहार के हित में काम करेंगे उनकी तारीफ़ होनी चाहिए। चाहे वह बीजेपी के नेता हों या किसी और पार्टी के नेता हों। अगर तेजस्वी यादव नीतिन गडकरी की तारीफ़ कर रहे हैं तो ये काफी अच्छी बात है। 

टैग्स