ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में ‘खेला’ होगा? मंत्री विजय चौधरी के आवास पर जेडीयू की बैठक शुरू, नहीं पहुंचे ये विधायक

PATNA: बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। मंत्री विजय चौधरी के आवास पर चल रही जेडीयू विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमा

बिहार में ‘खेला’ होगा? मंत्री विजय चौधरी के आवास पर जेडीयू की बैठक शुरू, नहीं पहुंचे ये विधायक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले बड़े सियासी उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। मंत्री विजय चौधरी के आवास पर चल रही जेडीयू विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो पहुंच गए हैं लेकिन कुछ विधायकों के बैठक में नहीं आने की बात सामने आ रही है। ऐसे में बिहार में बड़े सियासी खेल की संभावना प्रबल होती जा रही है।


दरअसल, नई सरकार के गठन के बाद से ही आरजेडी और कांग्रेस दावा कर रहे थे कि नीतीश सरकार विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाएगी।विधायकों के टूटने के डर से कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया था वहीं आरजेडी ने अपने सभी विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर नजरबंद कर रखा है।  इसी बीच मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है।


बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में जेडीयू के विधायक पहुंचे हैं जबकि चार विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। तीनों विधायकों के मोबाइल बंद हो गए हैं। शेखपुरा के बरबीघा से जेडीयू विधायक सुदर्शन कुमार, जेडीयू विधायक बीमा भारती, विधायक दिलीप राय और जेडीयू विधायक डॉ. संजीव बैठक में नहीं पहुंचे हैं। 


इन विधायकों के बैठक में नहीं पहुंचने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि आरजेडी ने जेडीयू के किले में सेंधमारी कर दी है। विधायकों के नहीं पहुंचने के बाद जेडीयू और नीतीश कुमार के साथ बीजेपी की भी टेंशन बढ़ गई है।