ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में खेला होने का डर, बीजेपी ने अपने तमाम विधायकों को पटना बुलाया

PATNA: महागठबंधन से अलग होकर नीतीश ने बीजेपी से हाथ मिला बिहार में एनडीए की नई सरकार बनायी। 12 फरवरी को एनडीए की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। इससे पहले विपक्ष की ओर से यह लगातार क

बिहार में खेला होने का डर, बीजेपी ने अपने तमाम विधायकों को पटना बुलाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन से अलग होकर नीतीश ने बीजेपी से हाथ मिला बिहार में एनडीए की नई सरकार बनायी। 12 फरवरी को एनडीए की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा। इससे पहले विपक्ष की ओर से यह लगातार कहा जा रहा है कि बिहार में अब खेला होगा।


राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि बिहार में खेला अभी बाकी है। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस के तमाम विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है वही बीजेपी और जेडीयू के कई विधायकों के राजद से संपर्क में रहने की बात भी सामने आई। बीजेपी को भी खेला होने का डर सता रहा है। शायद यही कारण है किे आनन-फानन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर बीजेपी के तमाम विधायकों को बुलाया। हालांकि बीजेपी विधायकों का कहना है कि बीजेपी अध्यक्ष ने डिनर पर बुलाया है और कोई बात नहीं है। 


बीजेपी नेता जनक राम ने कहा कि सम्राट चौधरी ने डिनर पर बुलाया है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि खेला विपक्ष के घरों में होना है इसलिए डर बना हुआ है। महागठबंधन में बहुत भारी टूट होने वाली है।


वही राम नारायण मंडल ने कहा कि भाजपा लगातार संगठन के विस्तार में लगी रहती है। उसी विषय पर यह बैठक होने वाली है। तेजस्वीख्याली पुलाब पका रहे हैं पकाने दीजिए। हमलोग भारी बहुमत में हैं 12 फरवरी को सिद्ध करके दिखायेंगे।


जब मीडिया ने नीरज कुमार बबलू से पूछा कि बीजेपी विधायकों को फोन आने की बात सामने आ रही है क्या आपको फोन आया है? नीरज बबलू ने कहा कि लालू प्रसाद हमको अच्छे से जानते हैं मुझे नहीं लगता है कि हमको फोन करने का हिम्मत करेंगे।