ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच बीजेपी की बैठक, डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचे संजय जयसवाल

PATNA : बिहार की राजनीति में बैठकों का दौर जारी है. इसी बीच भाजपा में भी हलचल देखने को मिल रहा है. उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भाजपा की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच बीजेपी की बैठक, डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचे संजय जयसवाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजनीति में बैठकों का दौर जारी है. इसी बीच भाजपा में भी हलचल देखने को मिल रहा है. उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भाजपा की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, भाजपा के राज्य महासचिव (संगठन) भीखुभाई दलसानिया, राज्य भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल समेत कई नेता उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर पहुंचे हैं.


बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भाजपा की बैठक बुलाई गई है. तार किशोर प्रसाद के आवास पर बैठक में शामिल होने के लिए डिप्‍टी सीएम रेणु देवी और मंत्री नितिन नवीन पहुंच चुके हैं. उनके अलावा भाजपा कोटे के मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडे और कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह भी तार किशोर प्रसाद के आवास पर पहुंच गए हैं.


बता दें कि रविवार देर शाम संजय जायसवाल दिल्ली गए थे. लेकिन बिहार की सियासत में जारी उथल-पुथल के बाद आनन-फानन में वो दिल्ली से वापस पटना पहुंचे. भाजपा और जदयू के बिगड़ते रिश्तों की अटकलों के बीच भाजपा की बैठक कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है. यदि नीतीश कुमार राजद के साथ सरकार बनाने का निर्णय लेते हैं, तो भाजपा की उन कोशिशों को पहला बड़ा झटका लगेगा, जिसमें पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर बेहद गंभीरता के साथ तैयारी में जुट गई थी.


टैग्स