ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

बिहार में हुई हिंसा पर बोले सम्राट..नीतीश की पुलिस से कंट्रोल नहीं हुआ तब पीएम मोदी की पुलिस को आना पड़ा

PATNA: जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लाल किले जैसा मंच बनवाए जाने और खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दावत-ए- इफ्तार में शामिल होन

बिहार में हुई हिंसा पर बोले सम्राट..नीतीश की पुलिस से कंट्रोल नहीं हुआ तब पीएम मोदी की पुलिस को आना पड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लाल किले जैसा मंच बनवाए जाने और खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दावत-ए- इफ्तार में शामिल होने को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गयी है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री लालकिला का फोटो देखकर खुश हो रहे हैं। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। नीतीश कुमार जी अब बूढ़े हो गये हैं और बीमार भी लगते हैं। जब नालंदा और सासाराम जल रहा था तब वे चैन की नींद सोये हुए थे। 


सम्राट चौधरी ने कहा-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं सपना देखने में कोई बुराई नहीं है। देखते रहें सपना लेकिन इस बार 2024 में जेडीयू का खाता भी नहीं खुलने वाला है। नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा की घटना को जेडीयू साजिश बता रही है लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि इतना सारा कुछ हो गया बिहार की सरकार सोई हुई क्यों है? बिहार सरकार ने 72 घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि फ्लैग मार्च तक नहीं निकाला गया। 


बिहार में हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर सम्राट चौधरी ने  नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला कहा कि हम तो पहले ही कह रहे थे कि सेट्रल फोर्स लगाओं लेकिन हमारी बातों को सुनकर लोगों ने अनसुना कर दिया। अंतिम में सेट्रल फोर्स को ही बिहार आना पड़ा। नीतीश जी की पुलिस से स्थिति कंट्रोल नहीं हुआ तब मोदी जी की पुलिस को ही आना पड़ा। जब मोदी जी और अमित शाह की पुलिस से ही कंट्रोल होना है तो अमित शाह ने ठीक ही कहा था कि उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे। रुल ऑफ लॉ करने के लिए अमित शाह ने ऐसा कहा था कि सीधा करो और हिम्मत नहीं है तो इस्तीफा करो।