ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज: BJP-JDU अलर्ट तो तेजस्वी ने बुलाई विधायक दल की बैठक, HAM ने विधायकों को व्हिप जारी किया

PATNA: बिहार की नई एनडीए सरकार को आगामी 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करना है। सदन में फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां संभावित खेला क

फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज: BJP-JDU अलर्ट तो तेजस्वी ने बुलाई विधायक दल की बैठक, HAM ने विधायकों को व्हिप जारी किया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार की नई एनडीए सरकार को आगामी 12 फरवरी को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करना है। सदन में फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां संभावित खेला को लेकर बीजेपी और जेडीयू अलर्ट हैं तो मांझी ने अपने विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है। उधर, फ्लोर टेस्ट को लेकर तेजस्वी यादव ने विधायक दल की बैठक बुला ली है।


दरअसल, नीतीश सरकार की अग्निपरीक्षा का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नई सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। कांग्रेस ने अपने 16 विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है तो वहीं बीजेपी के विधायक प्रशिक्षण शिविर के बहाने दो दिनों तक बोधगया के प्रवास पर रहेंगे।वहीं जेडीयू ने भी अपने विधायकों को भोज और विधानमंडल दल की बैठक के बहाने पटना तलब कर लिया है। जेडीयू के विधायक भी दो दिनों तक नीतीश की निगरानी में रहेंगे।


चार विधायकों के बल पर बिहार की सत्ता में शामिल हुई हम भी फ्लोर टेस्ट को लेकर पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने अपने सभी विधायकों को 12 फरवरी को सदन में रहने को कहा है। इसको लेकर हम ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया है। मांझी ने स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वे कुर्सी की लालच में किसी के साथ घोखा नहीं कर सकते हैं। वे और उनकी पार्टी मजबूती से सरकार के साथ सरकार के साथ खड़ी है।


उधर, फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में बड़े खेल की बात कहने वाले तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास पर विधायक दल की बैठक बुला ली है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद विधायकों को गुरुमंत्र दे सकते हैं। आरजेडी के विधायकों की शनिवार को 3 बजे से तेजस्वी यादव के आवास पर मीटिंग होगी। अगले दो दिनों तक सभी आरजेडी विधायक पटना में ही रहेंगे। बैठक में आने वाले नेताओं के लिए भोज की भी व्यवस्था की गई है। लालू प्रसाद भी बैठक को संबोधित करेंगे और विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी की रणनीति की जानकारी देंगे।