ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में फैली हिंसा पर VIP की बड़ी अपील ... संवेदनशील मामलों पर नहीं हो राजनीति

PATNA : बिहार में रामनवमी के जुलस को लेकर उठी हिंसा की आग तीन दिनों के बाद हल्की- हल्की कम पड़ती हुई नजर आ रही है। हालांकि, अभी भी इन इलाकों में इंटनेट की सेवा बंद है और लोगों

बिहार में फैली हिंसा पर VIP की बड़ी अपील ... संवेदनशील मामलों पर नहीं हो राजनीति
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में रामनवमी के जुलस को लेकर उठी हिंसा की आग तीन दिनों के बाद हल्की- हल्की कम पड़ती हुई नजर आ रही है।  हालांकि, अभी भी इन इलाकों में इंटनेट की सेवा बंद है और लोगों को महज आठ घंटों के लिए छूट प्रदान की गई है। इस बीच अब राज्य में पनपे इस माहौल को लेकर विकासशील इंसान पार्टी ने तरफ से लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की गयी है। 


दरअसल, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बिहार में फैली हिंसा को लेकर राज्यवासियों से निवेदन करते हुए कहा कि,  बिहार शांति, समर्पण, त्याग, बलिदान और ज्ञान की धरती है। इस धरती पर इस तरह की घटनाएं होने अच्छी बात नहीं है। जहां-जहां भी सामाजिक माहौल को बिगाड़ने वाली घटनाएं हुई हैं, वहां प्रशासन पूरी मुस्तैदी से शांति व्यवस्था कायम रखने का कार्य कर रहा है।


देव ज्योति ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी समाज के तमाम वर्गों और लोगों से कानून को हाथ में न लेने और सामाजिक समरसता को बनाए रखने की अपील करती है। राज्य के प्रत्येक निवासियों का यह कर्तव्य है कि सब एक होकर बिहार को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर होने में अपना अहम योगदान दें।


वहीं, राजनीति करने वाली पार्टियों के ऊपर भी हमला करते हुए कहा कि संवेदनशील मामलों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। ऐसे मामलों में जल्द से जल्द कैसे शांति व्यवस्था जल्द से जल्द इस पर कार्य करने की जरूरत होती है। उन्होंने प्रशासन से यह भी अपील की की ऐसे मामलों में जिंदगी भी संलिप्तता पाई जाती है उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो और कानून व्यवस्था को हाथ में लेने से पहले दंगाई प्रवृत्ति के लोग सौ बार सोचे।