ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

टूथपिक से दबाया जायेगा ईवीएम का बटन, पोलिंग ऑफिसर पहनेंगे पीपीई किट, जानिये कोरोना काल में कैसे होगा बिहार चुनाव

DESK : कोरोना काल में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव में अजीबो-गरीब नजारे देखने को मिलेंगे. बूथ पर तैनात पोलिंग ऑफिसर और कर्मचारी पीपीई किट पहने नजर आयेंगे तो ईवीएम का बटन अ

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

DESK : कोरोना काल में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव में अजीबो-गरीब नजारे देखने को मिलेंगे. बूथ पर तैनात पोलिंग ऑफिसर और कर्मचारी पीपीई किट पहने नजर आयेंगे तो ईवीएम का बटन अंगुली के बजाय टूथपिक से दबाया जायेगा. बूथ के बाहर गोल घेरे होंगे जिसमें शारीरिक दूरी बनाकर वोटर खड़े होंगे. चुनाव आयोग बिहार चुनाव के लिए कुछ ऐसे ही इंतजाम करने की तैयारी कर रहा है. 


जानिये कैसे होंगे चुनाव

दरअसल कोरोना संक्रमण के बीच बिहार विधानसभा चुनाव को तय समय पर कराने को लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को माथा पच्ची की. इसमें ऐसे ही सुझाव निकल कर सामने आये. इसके बाद आयोग ने दिशानिर्देशों का मसौदा तैयार किया है. जानिये चुनाव आयोग बिहार में कोरोना काल में चुनाव कराने के लिए कौन से इंतजाम करने पर विचार कर रहा है. 

-कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मतदानकर्मी पीपीई किट पहन कर बैठेंगे

-ईवीएम का बटन दबाने के लिए अंगुली का इस्तेमाल नहीं होगा. वोटरों को टूथपिक से बटन दबाने को कहा जायेगा. या फिर बटन दबाने के लिए दस्तानों का इंतजाम किया जायेगा

-मतदान केंद्र के बाहर थर्मल स्कैनर लेकर मतदानकर्मी तैनात रहेंगे. थर्मल स्कैनर से टेम्परेचर चेक होने के बाद ही बूथ में वोटरों को प्रवेश करने दिया जायेगा

-वोटरों के बीच शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिए बूथ पर गोल घेरे बनाये जायेंगे. वोटरों को उन्हीं घेरे में खडा होने को कहा जायेगा

उधर चुनाव आयोग ने बिहार के सभी सियासी दलों से चुनाव को लेकर 31 जुलाई तक अपनी राय देने को कहा है. आयोग ने इन बिंदूओं पर सभी दलों से राय मांगा है. 

-चुनाव प्रचार या सभा के दौरान मास्क का पहनना अनिवार्य कर दिया जाये

-चुनाव प्रचार के दौरान शारीरिक दूरी का हर हाल में पालन किया जाये

-किसी भी सभा में बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने पर रोक लगायी जाये

-जहां भी चुनाव प्रचार हो वहां थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजेशन का इंतजाम हो

-हर बूथ पर मतदाताओं की संख्या कम कर दी जाये


आयोग के सचिव एनटी भूटिया ने राजनीतिक दलों से 31 जुलाई तक इस मसौदे पर सुझाव मांगा है. सभी पार्टियों की राय जानने के बाद आयोग दिशानिर्देश जारी करेगा. मसौदे के मुताबिक सभी कर्मचारियों और चुनाव काम में लगे लोगों को मास्क और दस्ताना पहनना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थलों, चुनाव कार्यालयों और पोलिंग बूथों पर सामाजिक दूरी का पालन करना होगा.

राजनीतिक दल बडी रैली नहीं कर सकेंगे. चुनावी समय में किसी तरह के सामाजिक समारोह और धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी रहेगी. स्क्रीनिंग सख्ती से होगी और भीड़ रोकने के लिए व्यापक नियंत्रण सिस्टम लागू किया जाएगा.

टैग्स