ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में कोरोना मिसमैनेजमेंट पर दुनिया रिसर्च कर रही है, अब तो निकलिये सरकार

PATNA : कोरोना काल के बीच बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार का प्रबंधन फेल है। दुनिया भर में लोग बिहार के इस मिसमैनेजमेंट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल के बीच बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं और सरकार का प्रबंधन फेल है। दुनिया भर में लोग बिहार के इस मिसमैनेजमेंट को लेकर चर्चा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने यह आरोप लगाते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार में कोरोना पर बंधन की विफलताओं पर लिखे जा रहे हैं और सरकार कान में तेल डालकर सो रही है। 


बिहार में कोरोना की स्थिति को लेकर तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार से अपील की है कि वह घर से बाहर निकलकर राज्य की हालात को देखें। तेजस्वी ने कहा है कि 135 दिन बाद अब आपको अपने घर से बाहर निकलकर बाढ़ प्रभावित लाखों लोगों, बिलखते बच्चों, बदहाल बुजुर्गों और मरते मवेशियों की सुध लेनी चाहिए। 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लाखों लोग सड़कों और घरों की छतों पर रह रहे हैं। बाढ़ पीड़ित तक राहत और खाद्य सामग्री नहीं पहुंच रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए राहत सामग्री मुहैया कराना चाहिए।

टैग्स