ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में चुनाव लड़ने से डर रहे नीतीश, सुशील मोदी बोले- फूलपुर से लड़ें या मिर्जापुर से जमानत नहीं बचेगी

PATNA : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी काफी वक्त है लेकिन इसको लेकर बिहार में अभी से ही सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से लोकसभा चुनाव ल

बिहार में चुनाव लड़ने से डर रहे नीतीश, सुशील मोदी बोले- फूलपुर से लड़ें या मिर्जापुर से जमानत नहीं बचेगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी काफी वक्त है लेकिन इसको लेकर बिहार में अभी से ही सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा के बाद बीजेपी के नेता हमलावर हो गए हैं। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि अगर फूलपुर की जनता चाहेगी कि नीतीश कुमार वहां से चुनाव लड़ें तो वे जरूर लड़ेंगे। ललन सिंह के इस बयान को लेकर बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार चाहे जहां से चुनाव लड़ें उनकी जमानत नहीं बचेगी।


सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार में इतना डर गए हैं कि अब यूपी से चुनाव लड़के के बारे में सोंच रहे हैं। नीतीश को पता है कि बिहार में दो सीट जीतना भी उनके लिए मुश्किल है। फूलपुर से चुनाव लड़ने के लिए उनके सहयोगियों ने उन्हें सुझाव दिया है या अखिलेश यादव ने नीतीश को आमंत्रित किया है।नीतीश कुमार फूलपुर से चुनाव लड़कर देख लें उनकी जमानत भी जब्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश चाहे फूलपुर से चुनाव लड़ें या मिर्जापुर से उनकी जमानत भी नहीं बचेगी।


उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले आजमपुर और रामपुर में लोकसभा का उपचुनाव हुआ था। दोनों जगहों से समाजवादी पार्टी का सफाया हो गया। इतना ही नहीं पिछले लोकसभा चुनाव में बुआ और बबुआ की जोड़ी को खूब प्रचारित किया गया लेकिन बीजेपी ने 64 सीटों पर शानदार जीत दर्ज किया। अखिलेश यादव ने कांग्रेस से भी हाथ मिलाया था लेकिन वहां भी उसे मुंह की खानी पड़ी। नीतीश कुमार देश में जहां से भी चुनाव लड़ना चाहें लड़ें उनकी जमानत बचने वाली नहीं है।