ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में CBI को बैन करने की चर्चा पर बोले विजय सिन्हा, संवैधानिक एजेन्सी को कोई नहीं रोक सकता

PATNA: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के अंदर सीबीआई की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के

बिहार में CBI को बैन करने की चर्चा पर बोले विजय सिन्हा, संवैधानिक एजेन्सी को कोई नहीं रोक सकता
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के अंदर सीबीआई की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बीच सहमति भी बन चुकी है। दोनों नेताओं के बीच दो दिन पहले जब मुलाकात हुई थी तब इस बात को लेकर चर्चा भी हुई थी। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश भी दिया गया था। बिहार में सीबीआई की एंट्री पर रोक लगाये जाने की चर्चा पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि संवैधानिक एजेंसी को कोई नहीं रोक सकता।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को संवैधानिक एजेंसियों का सम्मान करना चाहिए। जो गलत है उन्हें सीबीआई और ईडी से घबराहट हो रही है। यह लोग कल न्यायालय को भी काम नहीं करने देंगे। बिहार में भ्रष्टाचारियों को बेचैनी क्यों है। बिहार के मुख्यमंत्री संविधान की दुहाई देते हुए आज घृतराष्ट्र बनकर बैठे हैं और सब कुछ देख रहे हैं। यह उन लोगों की पतन की शरूआत हैं। बिहार सरकार में बैठे भ्रष्टाचारियों को अब यह डर हैं कि सीबीआई और ईडी कहीं उन पर भी शिकंजा तो नहीं कसेगी।


मीडिया से बातचीत करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जब हम सही हैं तो डर किस बात का। भ्रष्ट मानसिकता के लोग डर रहे है उन्हें रात में नींद तक नहीं आ रही है। भयभीत वहीं होता है जिनके मन में खोट होता है और कही ना कही दाल में काला होने वाली बात रहती है। इन लोगों के कारनामें से पहले ही बिहार की विश्वसनीयता घटी है। 


उन्होंने सलाह दिया कि संवैधानिक पद पर बैठकर इस तरह का हल्का स्टेटमेंट ना दें जिससे कि संविधान के प्रति गरिमा गिरे और बिहार के प्रति लोगों का नजरिया बदले। बिना सरकार से बात किए सीबीआई कार्रवाई नहीं कर सकती इस तरह की बात करने वाले लोगों को संवैधानिक पद्धति का सम्मान करना चाहिए। सरकार में रहकर ऐसे लोगों को हम मनमानी नहीं करने देंगे। जनता मुक और बधिर नहीं है सब देख रही है। जनता खुद फैसला लेगी। भ्रष्टाचार के कोख से जन्म लेने वाले इतने परेशान क्यों है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश संविधान के प्रति दुहाई देते थे आज क्यों धृष्टराष्ट्र बने हुए हैं? इस तरह का बयान देने वाले लोगों के साथ मिलकर नीतीश कुमार सुर में सुर मिला रहे हैं। आप छोटे हृदय से बड़ा सपना देखने का काम कर रहे हैं यह आपके पतन की शुरुआत है। कोई भी संवैधानिक एजेन्सियों को जांच से नहीं रोक सकता। संवैधानिक एजेन्सियों का सम्मान सबको करना होगा। यह कर्तव्य और जिम्मेदारी है। कोई भष्टाचारी गुंडागर्दी और मनमानी करना चाहेगा तो ऐसे लोगों को लगाम लगाने के लिए बिहार की जनता सजगता के साथ खड़ी होगी।