ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

‘बिहार में CBI-ED की एंट्री के लिए सिर्फ नीतीश दोषी’ जेडीयू MLC की गिरफ्तारी पर बोले सम्राट चौधरी

PATNA: देशभर में विपक्ष के नेताओं पर ईडी और सीबीआई की दबिश को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार के ऊपर लगातार यह आरोप लगते रहे हैं कि केंद्र की सरकार अपने फायदे के लिए केंद्रीय एजें

‘बिहार में CBI-ED की एंट्री के लिए सिर्फ नीतीश दोषी’ जेडीयू MLC की गिरफ्तारी पर बोले सम्राट चौधरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: देशभर में विपक्ष के नेताओं पर ईडी और सीबीआई की दबिश को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार के ऊपर लगातार यह आरोप लगते रहे हैं कि केंद्र की सरकार अपने फायदे के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भोजपुर के बड़े बालू कारोबारी और जदयू विधान पार्षद राधाचरण साह को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद एक बार फिर केंद्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगने लगा है। विपक्षी दलों के आरोपों पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने तीखा पलटवार किया है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि ED का निर्माण ही कांग्रेस पार्टी ने किया था। कांग्रेस का करेक्टर बीजेपी के करेक्टर से नहीं मिल सकता है। एकदम स्पष्ट रहिए, जो गलत है वह गलत ही रहेगा। जेडीयू के लोगों ने ही सीबीआई और ईडी को कागज उपलब्ध कराए थे, उनसे ज्यादा माहिर खिलाड़ी कौन होगा। चारा घोटाला में यदि लालू प्रसाद आज जेल में रहे हैं तो इसका एकमात्र दोषी हैं जेडीयू के नेता नीतीश कुमार।


उन्होंने कहा कि आज भी अगर लालू यादव के यहां छापे पढ़ रहे हैं तो उसका एकमात्र कारण है कि जनता दल यूनाइटेड के नेता ने कागज उपलब्ध कराया है। सीबीआई बिहार में तब आई थी जब पूरे देश में लालू यादव का ही राज था। देश में उस वक्त लालू यादव की पार्टी जनता दल और यूनाइटेड फ्रंट की सरकार थी तो उन्हें दूसरा कोई कैसे फंसा सकता है। जब उनकी सरकार में लोग फंसा रहे हैं तो बचता कौन है। 


वहीं अक्टूबर में इंडिया गठबंधन की भोपाल में होने वाली रैली पर सम्राट ने कहा कि भोपाल में न तो आरजेडी है और ना ही जेडीयू, वहां तो सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। ये लोग तो महज गेस्ट के तौर पर भोपाल जाएंगे। वहीं INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे के सवाल पर सम्राट ने कहा कि जितना सीट बांटना है बांट लें, 40 की जगह 80 सीटों का बंटवारा कर लें जीत बीजेपी और एनडीए की ही होगी।