ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, रूडी ने खुद फ्लाइट उड़ा भाजपा नेताओं को पहुंचाया पटना

PATNA : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज यानी शनिवार को राजधानी पटना में आयोजित की गई है। इस बैठक में पूरे प्रदेश भर के कार्यसमिति के सदस्य शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही सा

बिहार में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, रूडी ने खुद फ्लाइट उड़ा भाजपा नेताओं को पहुंचाया पटना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज यानी शनिवार को राजधानी पटना में आयोजित की गई है। इस बैठक में पूरे प्रदेश भर के कार्यसमिति के सदस्य शामिल हो रहे हैं। इसके साथ ही साथ पार्टी के सांसद को भी विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। अब इस इस बैठक से जुड़ी एक बहुत ही रोचक खबर निकल कर सामने आ रही है।


दरअसल, बिहार में कुछ दिन पहले भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव किया और इसकी जिम्मेदारी सम्राट चौधरी के कंधों पर सौंपी। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद आज वह प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाए है। अब इसी बैठक में शामिल होने के लिए राजधानी दिल्ली से पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री इंडिगो की फ्लाइट से पटना पहुंचे और सबसे बड़ी बात यह रही की इस विमान को भाजपा के ही सांसद उड़ा रहे थे। यह विमान  पार्टी के नेता राजीव प्रताप रूडी उड़ा रहे थे और इस फ्लाइट में भाजपा के दो केंद्रीय मंत्री भी सफर कर रहे थे।


मिली जानकारी के अनुसार ,राजीव प्रताप रूडी इंडिगो की फ्लाइट को लेकर आज सुबह बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। इसी फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और नित्यानंद राय भी सवार थे। इंडिगो की फ्लाइट को खुद राजीव प्रताप रूडी चला रहे थे। वैसे तो राजीव प्रताप रूडी पेशवर पायलट है। यह इंडिगो से लेकर कई विमानन कंपनी की विमान उड़ा चुके हैं। ऐसे में आज भाजपा नेतायों को राजधानी पटना में आयोजित बैठक में शामिल होना था इस लिहाजा पार्टी के कई नेता बिहार आ रहे थे। ऐसे में संयोग कहे कि दिल्ली से पटना आ रही इस  फ्लाइट को रूडी उड़ा रहे थे।


मालूम हो कि, बिहार के सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी के  पास राफेल में उड़ान भरने वाले एकमात्र लाइसेंस प्राप्त वाणिज्यिक पायलट सांसद होने का विश्व रिकॉर्ड है। रूडी इंडिगो के बोर्ड में एक लाइसेंस प्राप्त पायलट है। इससे पहले सुखोई-57, एफ-35, एफ-16 और एमआईजी सहित कई अन्य फाइटर जेट उड़ा चुके हैं। रूडी ने कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सा और आवश्यक सामग्री लेकर ढाका से नई दिल्ली के लिए एक विशाल मालवाहक विमान उड़ाया था।