ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में BJP को जातीय जनगणना कबूल नहीं, हरिभूषण ठाकुर बोले.. देश के टुकड़े हो जाएंगे

PATNA : विधानसभा के मानसून सत्र में पहले दिन ही बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरी बढ़ी हुई नजर आ रही है. जनता दल यूनाइटेड एक तरफ जहां जातीय जनगणना के स्टैंड पर कायम है. वहीं दूसरी

बिहार में BJP को जातीय जनगणना कबूल नहीं, हरिभूषण ठाकुर बोले.. देश के टुकड़े हो जाएंगे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा के मानसून सत्र में पहले दिन ही बीजेपी और जेडीयू के बीच दूरी बढ़ी हुई नजर आ रही है. जनता दल यूनाइटेड एक तरफ जहां जातीय जनगणना के स्टैंड पर कायम है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के नेता लगातार यह कह रहे हैं कि किसी भी हाल में जातीय जनगणना नहीं होगी. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पटना पहुंचने के बाद नीतीश कुमार को यह सलाह दी थी कि वह बिहार में राज्य सरकार के खर्च पर जातीय जनगणना कराएं. तेजस्वी के इस सलाह पर जेडीयू की तरफ से कोई प्रतिक्रिया तो सामने नहीं आई लेकिन बीजेपी ने इस पर एतराज जताया है. 



बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर 'बचौल' ने कहा है कि किसी भी कीमत पर बिहार में जातीय जनगणना नहीं होने दी जाएगी. बीजेपी विधायक ने कहा है कि जातीय जनगणना अब तक देश में नहीं हुई है और अगर शुरू से कोई व्यवस्था बनी हुई है. तो इसमें बदलाव का सवाल ही पैदा नहीं होता. हरी भूषण ठाकुर 'बचौल' ने कहा कि जनसंख्या को लेकर नीति निर्धारण करने वाले लोग बेवकूफ नहीं थे. उन्होंने बहुत सोच समझकर जातीय जनगणना की इजाजत नहीं दी.  जातीय जनगणना से समाज में दूरी पड़ेगी और इससे देश के टुकड़े हो जाएंगे.