ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में बिगड़ती कानून- व्यवस्था को लेकर चिराग पासवान का पैदल मार्च, पीड़ितों को मिलेगा न्याय

PATNA : बिहार में बिगडती हुई कानून- व्यवस्था को लेकर अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) प्रमुख चिराग पासवान 5 दिसंबर को बिहार बचाओ पद यात्रा निकाली जाएगी। इसकी जानकारी ल

बिहार में बिगड़ती कानून- व्यवस्था को लेकर चिराग पासवान का पैदल मार्च, पीड़ितों को मिलेगा न्याय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में बिगडती हुई कानून- व्यवस्था को लेकर अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) प्रमुख चिराग पासवान 5 दिसंबर को  बिहार बचाओ पद यात्रा निकाली जाएगी। इसकी जानकारी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के ट्विटर हैंडल से दी गई है। इसमें कहा गया है चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार के अरवल में पद यात्रा निकला जाएगा। 


दरअसल, बिहार में जबसे नई सरकार का गठन हुआ है, तबसे राज्य का क्राइम ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ चढ़ा है। बिहार के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है, जिस दिन कोई आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में कुछ दिन पहले अरवल जिले में गंदे मंसूबों को अंजाम देने एक घर में घुसे अपराधियों द्वारा अपने कारनामें में असफल होने पर पेट्रोल छिड़कर मां- बेटी को घर के बंदकर आग लगा दिया गया था।  जिसके इलाज  के लिए इन दोनों को पटना पीएमसीएच  में भर्ती करवाया गया। जहां, इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। जबकि, बेटी हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है।  यह दोनों मुख्य रूप से दलित परिवार से आती हैं। इसी को न्याय दिलाने को लेकर चिराग पासवान यह पद यात्रा करने वाले हैं।  


बता दें क, इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चिराग पासवान इस घटना में पीड़ित बच्ची की स्वास्थ्य हालत की जानकारी लेने पटना के पीएमसीएच पहुचें। जहां, उन्होंने पीड़िता का हाल चाल जाना। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक मदद भी की।  इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और प्रधान महासचिव संजय पासवान भी मौजूद थे।  


गौरतलब हो कि, बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर हर रोज विपक्षी पार्टियों द्वारा राज्य सरकार और मुख्य रूप से नीतीश कुमार पर हमला बोला जा रहा है। राजनीतिक पार्टियां द्वारा इसे बिहार में बिगड़ती लॉ एंड ऑर्डर बताई जा रही है। कुछ दिन पहले ही राज्य के अंदर 10 दिनों के अंदर 10 हत्या की घटना घटित हुई थी। बहरहाल, खराब होते इस कानून- व्यवस्था पर जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठना नीतीश कुमार और उनकी सरकार के लिए बेहद जरूरी हो गया है।