ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर और पुलिसिया दमन के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, विधानसभा के बाहर नारेबाजी

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सदन के बाहर जमकर हंगामा किया. कांग्रेस, वाम दल और राजद के विधायकों ने पोस्टर लेकर सरकार के ख

बिहार में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर और पुलिसिया दमन के खिलाफ विपक्ष का प्रदर्शन, विधानसभा के बाहर नारेबाजी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले विपक्ष ने कई मुद्दों को लेकर सदन के बाहर जमकर हंगामा किया. कांग्रेस, वाम दल और राजद के विधायकों ने पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. बिहार में बिगड़ती लॉन एंड आर्डर की स्थिति और गया में पुलिस के द्वारा महिलाओं के ऊपर बर्बरता पूर्ण कार्यवाही के खिलाफ विपक्ष का सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन जारी है. 


इसके अलावा राजद सहित तमाम विपक्षी दलों ने भागलपुर में बम ब्लास्ट वाले मामले पर भी सदन के बाहर नारेबाजी की है. राजद ने भागलपुर बम ब्लास्ट मामले की जांच की मांग की है. राजद की महिला विधायक ने कहा कि नीतीश शासन में महिलाओं का सम्मान नहीं होता. सीएम कहते हैं कि सम्मान होता है, लेकिन ये अपनी पुलिस से महिलाओं का अपमान कराते हैं. राजद नेताओं ने कहा कि हम सदन के अंदर भी यह सब मुद्दा उठाएंगे.


भाई वीरेंद्र ने कहा कि नीतीश सरकार पुलिस की आड़ में खुद गुंडागर्दी कर रही है. पुलिस के भेष में गुंडे घूम रहे हैं. और उन्हें सरकारी संरक्षण प्राप्त है. वहीं कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया. कांग्रेस का कहना है कि सरकार की सभी योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार है. 




बता दें कि आज बिहार विधानसभा का छठा दिन है. सदन की कार्यवाही देखने आज स्कूली बच्चे भी पहुंचे हैं. वैशाली जिले से स्कुल के बच्चे आये हैं. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा  कि आज लोकतंत्र के जननी वाली जगह से बच्चे आये हैं. संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने वैशाली से आए स्कूली छात्रों का स्वागत किया. साथ ही सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष से गरिमा पूर्वक आचरण हो ऐसा विधायकों से मांग की.