ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में भूत कर रहे हैं घोटाला, तेजस्वी यादव ने खोल दिया राज

PATNA : यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन बिहार में लगातार हो रहे घोटालों को भूत प्रेत अंजाम दे रहे हैं. यह हम नहीं कह रहे बल्कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी याद

बिहार में भूत कर रहे हैं घोटाला, तेजस्वी यादव ने खोल दिया राज
Anamika
2 मिनट

PATNA : यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन बिहार में लगातार हो रहे घोटालों को भूत प्रेत अंजाम दे रहे हैं. यह हम नहीं कह रहे बल्कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ऐसा दावा किया है कि यादव ने कहा है कि बिहार में अब तक नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते कुल 63 घोटाले हुए हैं लेकिन इसमें मुख्यमंत्री की कोई भूमिका नहीं है.

तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या उनकी सरकार की भूमिका अगर इन घोटालों में नहीं है तो क्या यह मान लिया जाए कि यह सभी घोटाले भूत प्रेतों ने किए हैं. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीधा सवाल किया हैं कि बिहार में कागज पर हुए 2 करोड़ से अधिक कोरोना केस में कितनी फीसदी फर्जी टेस्ट थे? 70- 80 फिसदी या उससे अधिक? 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'नीतीश जी, अब तो बता दिजीए बिहार में कागजों पर हुए 2 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट में कितने फीसदी फर्ज़ी टेस्ट थे? 70-80% या उससे भी अधिक? बिहार में सरकार द्वारा सत्यापित अब तक हुए 63 घोटालों में आपकी कोई भूमिका ही नहीं है। है ना? सब घोटाले भूतों ने किए? '

बता दें कि इससे पहले भी तेजस्वी यादव ने कोरोना के फर्जी टेस्ट को लेकर सरकार को घेरा था. पहले उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि '“बिहार की आत्माविहीन भ्रष्ट नीतीश कुमार सरकार के बस में होता तो कोरोना काल में गरीबों की लाशें बेच-बेचकर भी कमाई कर लेती.हमारे द्वारा जमीनी सच्चाई से अवगत कराने के बावजूद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बड़े अहंकार से दावे करते थे कि बिहार में सही टेस्ट हो रहे हैं. टेस्टिंग के झूठे दावों के पीछे का असली खेल अब सामने आया है कि फर्जी टेस्ट दिखाकर नेताओं और अधिकारियों ने अरबों रुपयों का बंदरबांट किया है. '