ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में भी मंदिर-मस्जिद से हटाएं जाएंगे लाउडस्पीकर, मंत्री जनक राम बोले..कानून धर्म से बड़ा होता है

PATNA : पूरे देश में इन दिनों लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। ऐसे में अब बिहार में भी लाउडस्पीकर को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने कहा है कि धर

बिहार में भी मंदिर-मस्जिद से हटाएं जाएंगे लाउडस्पीकर, मंत्री जनक राम बोले..कानून धर्म से बड़ा होता है
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पूरे देश में इन दिनों लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। ऐसे में अब बिहार में भी लाउडस्पीकर को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने कहा है कि धर्म कानून से बड़ा नहीं होता है। यूपी में यह कानून लागू हुआ है तो इसका असर बिहार में जरूर पड़ेगा।


मंत्री जनक राम ने कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और वहां अगर कानून संगत काम हो रहा है तो उसका असर बिहार में जरूर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब बिहार में कानून आएगा तो यहां भी मंदिर और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटेगा। उन्होंने कहा कि धर्म कानून से बड़ा नहीं होता है, कानून से ही देश और प्रदेश चलता है, जो कानून कहता है उसपर सभी को अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र के नेता बैठकर इसपर पहल करेंगे और सभी के सहमति के बाद इसे लागू किया जाएगा।


वहीं इफ्तार के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की नजदीकियां बढ़ने की चर्चा पर मंत्री जनक राम ने कहा कि किसी को सम्मान देना बीजेपी और एनडीए का संस्कार है। इसी संस्कार के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को गाड़ी तक छोड़ने के लिए गए थे लेकिन अगर राजद के कुछ लोग इस बात को लेकर ख्याली पुलाव पका रहे हैं तो ऐसा नहीं करें। एनडीए की सरकार पूरे पांच साल तक चलने वाली है।

टैग्स