ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह आज पटना में

PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं । राहुल गांधी की यात्रा फिलहाल दक्षिण भारत में आगे बढ़ रही है। लेकिन,अब उत्तर भारत के राज्यों में भी

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी, कांग्रेस नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह आज पटना में
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं । राहुल गांधी की यात्रा फिलहाल दक्षिण भारत में आगे बढ़ रही है। लेकिन,अब उत्तर भारत के राज्यों में भी यह यात्रा होनी है। जिसके बाद अब इस यात्रा का कार्यक्रम बिहार में भी तय हुआ है।  लिहाजा इसकी तैयारी के लिए कांग्रेसियों का पटना आना शुरू हो रहा है आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह पटना में होंगे। उनके साथ कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास भी पटना में एक बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में बिहार के अंदर भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम पर चर्चा होगी।


बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक है और इसीलिए वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ पटना पहुंच रहे हैं।  1 दिन के दौरे पर आ रहे रमेश और दिग्विजय सिंह आज सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े सभी जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सांसदों पूर्व सांसदों विधायकों पूर्व विधायकों पार्टी के जिला अध्यक्षों और संगठन के तमाम पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।


इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश  जगजीवन राम अध्ययन एवं शोध संस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ को लेकर सिविल सोसायटी तथा सोशल एक्टिविस्ट के साथ भी बैठक करेंगे। इस दौरान वो बिहार में महागठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे से  दोनों मंत्रियों मुरारी गौतम तथा अफाक आलम के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बिहार दौरे को लेकर पार्टी की तैयारी कर ली गई  है।