ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव का निशाना, बिहार में हर 4-5 घंटे पर रेप और हत्या की घटना हो रही है

PATNA : विधानपरिषद् चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई है. राजद नेता तेजस्वी यादव विधान परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवार के प्रचार के लिए आज समस्तीपुर और सहरसा रवाना हो गए हैं. निकलने

बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव का निशाना, बिहार में हर 4-5 घंटे पर रेप और हत्या की घटना हो रही है
First Bihar
3 मिनट

PATNA : विधानपरिषद् चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई है. राजद नेता तेजस्वी यादव विधान परिषद चुनाव में अपने उम्मीदवार के प्रचार के लिए आज समस्तीपुर और सहरसा रवाना हो गए हैं. निकलने से पहले पत्रकारों से बातचीत करते हुए  तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई है. आज जज साहब नहीं बैठे, इसलिये अगली डेट को सुनवाई होगी.


तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलें खारिज हो गई हैं. इस पर उन्होंने कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता है. यह कोई बड़ा  मुद्दा नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब जनता की इच्छा को पूरा करना चाहिए. मुख्यमंत्री की इच्छा से जनता को क्या मतलब है. तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि राज में अपराध की लगातार घटनाएं हो रही है इस पर उन्होंने कहा कि कब नहीं हुई है. बिहार में कहां नहीं हो रहा अपराध. हर चार घंटे पर बलात्कार, हर पांच घंटे पर हत्या हो रही है. मुख्यमंत्री अपने घर में सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी कितना सुरक्षित रहेगा. सरकार सब कुछ देख रही है. लगातार अपराधी बेखौफ हैं. 


तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि विधान परिषद के चुनाव प्रचार में लगातार आप जा रहे हैं, आप क्या सीन देख रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि लोग हमें बुला रहे हैं. हम जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब अध्यक्ष को मान सम्मान नहीं मिला तो जनप्रतिनिधियों को क्या मान सम्मान मिलेगा.


इससे पहले तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर भी नीतीश सरकार पर निशाना साधा था. तेजस्वी यादव ने बीजेपी के नेता विनय बिहारी के बयान को लेकर कहा कि बीजेपी को अब पता चल रहा है कि नीतीश कुमार कितने नाकाबिल हैं, जनकी मैं 4-5 साल से ये बात कह रहा हूं. इसके अलावा तेजस्वी यादव ने शराबबंदी को लेकर नीतीश कुमार के दिए बयान पर पर तंज कसा है. तेजस्वी यादव ने लिखा है कि शराब पीने वाला महाअयोग्य और महापापी है। शराब पीने वाला हिंदुस्तानी नहीं- श्री नीतीश कुमार नीतीश जी के इस तर्क से तो शराब पीने वाले भारतीय सैनिक भी हिंदुस्तानी नहीं हुए। बिहार में खून की नदियाँ बहाने वाले दुर्दांत अपराधी एवं भ्रष्टाचारी महाअयोग्य और महापापी नहीं है लेकिन शराबी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMEET SINHA

FirstBihar संवाददाता