ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में बढ़ते अपराध पर बीजेपी ने जताई चिंता, राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

PATNA: बिहार में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश में लगी है। शनिवार को बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल फागू चौहान

बिहार में बढ़ते अपराध पर बीजेपी ने जताई चिंता, राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश में लगी है। शनिवार को बीजेपी नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात कर राज्य के बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर की जानकारी दी और हस्तक्षेप करने की मांग की है। इस प्रतिनिधि मंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और विरोधी दल के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी समेत बीजेपी के अन्य नेता शामिल थे। बीजेपी ने सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार के हर जिले में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं बावजूद इसके पुलिस प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति करने का काम कर रही है। सरकार अपराधियों को बचाने का खेल खेल रही है। राज्यपाल के समक्ष समस्या को रखा गया है और उन्होंने इसे देखने की बात कही है। बिहार की सरकार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य की जनता अपराध की घटनाओं से त्रस्त हो चुकी है बावजूद इसके सरकार चैन की नींद सो रही है।


वहीं विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने बताया कि बीजेपी ने राज्यपाल फागू चौहान से आग्रह किया है कि हाल के दिनों में बिहार में जिस तरह से अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसी हालत में लॉ एंड ऑर्डर की समीक्षा करने की जरूरत है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार नहीं संभल रहा है। बिहार में माफिया का राज स्थापित हो गया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भागलपुर के पीरपैंती में जिस तरह से महिला के अंग काट लिए गए, उसने दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड को भी पीछे कर दिया। बिहार में कानून का राज पूरी तरह से खत्म हो चुका है।