ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, JDU नेता के हत्या पर सरकार को घेरा

PATNA : बिहार में जेडीयू नेता की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है. इसको लेकर सियासत बढ़ती जा रही है. बढ़ते अपराध को लेकर बिहार विधानसभा के अंदर बाहर जमकर हंगामा हुआ. बिहार

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, JDU नेता के हत्या पर सरकार को घेरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जेडीयू नेता की हत्या का मामला गर्माता जा रहा है. इसको लेकर सियासत बढ़ती जा रही है.  बढ़ते अपराध को लेकर बिहार विधानसभा के अंदर बाहर जमकर हंगामा हुआ. बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. लेकिन आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर माले विधायकों ने सरकार को घेरने की कोशिश की.


पहले तो माले विधायकों ने विधानसभा के बाहर हंगामा किया, उसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी विध्य्कों ने वहां भी हंगामा कर दिया. सादाब के अंदर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सदन शुरू होते ही इस तरह हंगामा करना अच्छी बात नहीं है. जब आपका समय आएगा तब अपनी बात रखियेगा.


विपक्ष ने बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेरा. साथ ही जेडीयू नेता के हत्यारे की जल्द गिरफ़्तारी की मांग की. इसके साथ ही विपक्ष ने सरकार को घेर्त्व हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री पर ही हमला हो जाता है तो बिहार में किस बात का सुशासन है. माले विधायकों ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. 


माले विधायकों ने कहा कि पुलिस और अपराधियों का गठजोड़ हो गया है. लूट हत्या की घटनाएं आम हो गई है. पूरे बिहार में अराजकता फैल गई है. कोई भी व्यक्ति मुख्यमंत्री तक पहुंच जाता है, उन्हें थप्पड़ मार देता है. उसे विक्षिप्त कहा जा रहा है, लेकिन वह सीएम तक पहुंच जाता है यही बड़ी बात है. बिहार में कानून व्यवस्था फेल है. 

टैग्स