ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कल शाम 4 बजे CM नीतीश ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, इससे पहले 11.30 बजे कैबिनेट की बैठक

PATNA: बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी चिंतित हैं। आज उन्होंने डीजीपी आरएस भट्टी को तलब किया। जिसके बाद डीजीपी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कल शाम 4 बजे CM नीतीश ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग, इससे पहले 11.30 बजे कैबिनेट की बैठक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी चिंतित हैं। आज उन्होंने डीजीपी आरएस भट्टी को तलब किया। जिसके बाद डीजीपी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और CM नीतीश से मुलाकात की। इस दौरान लॉ एन्ड ऑर्डर के संबंध में बातचीत हुई। वही कल होने वाली हाई लेवल मीटिंग की भी चर्चा हुई। 


बता दें कि कल शुक्रवार की शाम 4 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिस अधिकारियों की हाईलेवल मीटिंग बुलायी है। इस मीटिंग में DGP, ADG HQ, ADG लॉ एंड ऑर्डर, ADG CID, सभी IG-DIG, प्रमंडलीय आयुक्त, DM शामिल होंगे। 


डीजीपी के साथ-साथ सभी जिलों के पुलिस कप्तान भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ जुड़ेंगे। बता दें कि काफी समय के बाद बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर बैठक हो रही है। इससे पहले साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में कल होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिये जाएंगे।