ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार में बढ़ी सियासी हलचल के बीच पटना बुलाए गए JDU के सभी विधायक, पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बिहार में सियासी अटकलबाजियों का दौर जारी है। इस बीच नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ी खबर यह आई कि जदयू ने आने वाले अपने सभी कार्यक्रम क

बिहार में बढ़ी सियासी हलचल के बीच  पटना बुलाए गए JDU के सभी विधायक, पार्टी के सभी कार्यक्रम रद्द
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बिहार में सियासी अटकलबाजियों का दौर जारी है। इस बीच  नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ी खबर यह आई कि जदयू ने आने वाले अपने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया है और पार्टी के सभी विधायकों को पटना बुलाया गया है। जदयू के तरफ से आगामी दिनों महाराणा प्रताप का कार्यक्रम किया जाना था लेकिन बाद इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जदयू ने आगामी अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। पार्टी ने 28 जनवरी को आयोजित होने वाला महाराणा प्रताप रैली को भी रद्द कर दिया है। यह कार्यक्रम पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में होना था, लेकिन अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार को शामिल होना था, अब इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। अब जेडीयू के सभी विधायकों को आज शाम तक पटना पहुंचने का निर्देश दिया गया है।


मालूम हो कि, इससे पहले बीते कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 4 फरवरी को झारखंड दौरा था। लेकिन, गुरुवार दोपहर सीएम नीतीश का झारखंड दौरा रद्द करने की खबर आई। झारखंड के रामगढ़ में होने वाली सीएम नीतीश की जनसभा रद्द हो गई है।न केवल सीएम नीतीश ने अपना झारखंड दौरा रद्द कर दिया है बल्कि उन्होंने कांग्रेस को भी झटका दिया है।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ बिहार में प्रवेश कर रहे हैं.वे 29 जनवरी को किशनगंज के रास्ते बिहार में प्रवेश करेंगे. वहीं 30 जनवरी को पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली होनी है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार को राहुल की जनसभा में शामिल होने का न्योता दिया था।लेकिन अब सीएम नीतीश की ओर से साफ कर दिया है कि वे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा नहीं बनेगे।


उधर,  बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष और जदयू के नेता महेश्वर हजारी का भी मुंबई दौरा रद्द हो गया है। इधर, राहुल गांधी अचानक अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच में ही विशेष विमान से गुरुवार को दिल्ली लौटे तो कयासों का बाजार और गरम हो गया। हालांकि कांग्रेस इस ब्रेक को पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम से जोड़ रही है।