ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में बैक टू बैक मर्डर से डर का माहौल, चिराग बोले.. गृह मंत्री नीतीश अब तो नींद तोड़ें

PATNA : नए साल में पहली बार पटना पहुंचे एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार के ऊपर सवाल खड़े किए हैं. चिराग पासवान ने कहा है

बिहार में बैक टू बैक मर्डर से डर का माहौल, चिराग बोले.. गृह मंत्री नीतीश अब तो नींद तोड़ें
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  नए साल में पहली बार पटना पहुंचे एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार के ऊपर सवाल खड़े किए हैं. चिराग पासवान ने कहा है कि बिहार में बैक टू बैक मर्डर की घटनाओं से डर का माहौल बन गया है. बड़े-बड़े लोगों की हत्या हो रही है और लोग भय के माहौल में जी रहे हैं. लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ साथ गृह मंत्री होने के कारण नीतीश कुमार को अब इस पर ध्यान देना चाहिए.


चिराग पासवान ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले और विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में कुछ भी नहीं बदला है. बिहार में न तो लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बदली है और न ही भ्रष्टाचार की. हालांकि, उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद 6 महीने तक उन्होंने सरकार के कामकाज को देखने का मन बनाया है. चिराग पासवान ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उनका मानना है कि मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाना चाहिए. हालांकि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का मामला है लेकिन फिर भी मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने से सरकार का कामकाज प्रभावित हो रहा है.


चिराग पासवान आज पटना से छपरा के लिए रवाना हो गए. छपरा में वह रूपेश कुमार सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे. रूपेश कुमार सिंह की 12 जनवरी को पटना में हत्या कर दी गई थी. चिराग ने कहा कि चुनाव के दौरान भी उन्होंने कानून व्यवस्था का मसला उठाया था और चुनाव के बाद भी उस परिस्थिति में बदलाव नहीं हुआ है, वह उम्मीद करते हैं कि बिहार में कानून अपना काम करेगा और इस मामले में वह चाहते हैं कि सरकार अपना काम करें. उन्होंने कहा कि हम सरकार को पूरा मौका देना चाहते हैं इसलिए 6 महीने तक वह कुछ नहीं बोलेंगे. 

टैग्स