ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में औद्योगिक क्रांति के नए युग का मार्ग हुआ आसान, 31 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

PATNA: बिहार में औद्योगिक क्रांति के नए युग का मार्ग आसान हो गया है। 31 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी दी गयी है। वर्तमान में बिहार औद्योगि

बिहार में औद्योगिक क्रांति के नए युग का मार्ग हुआ आसान, 31 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में औद्योगिक क्रांति के नए युग का मार्ग आसान हो गया है। 31 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र के विकास के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी दी गयी है। वर्तमान में बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIADA) द्वारा 7592.39 एकड़ क्षेत्र में कुल 9 क्लस्टर व 84 औद्योगिक क्षेत्र/विकास केंद्र स्थापित हैं। इनमें से मात्र 1861.03 एकड़ भूमि आवंटन हेतु शेष है।


राज्य में लगातार बढ़ते औद्योगिक विकास को दृष्टिगत रखते हुए नए उद्योगों की स्थापना हेतु अतिरिक्त औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की आवश्यकता महसूस हो रही थी। इसी क्रम में आज यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद ने बिहार के 31 जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की है।


नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास आवागमन में सुविधा के अनुसार राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथ के समीप भी किया जाएगा। साथ ही 7 जिले जिनमें अभी तक औद्योगिक क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है उनमें भी प्रमुखता से औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जायेंगे। जमीन की आवश्यकता के अनुसार भू-अर्जन की कार्यवाही बाद में की जाएगी।


निश्चित ही आज का दिन बिहार में औद्योगिक क्रांति के नए युग के शुभारंभ के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राज्य मन्त्रिपरिषद के इस निर्णय से आने वाले समय में बिहार के प्रत्येक जिले में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे जिनके माध्यम से निवेश एवं रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।

टैग्स