ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार में पहले से कम हुआ अपराध.. नीतीश, योगी मॉडल की जरूरत पर साधी चुप्पी

PATNA : बिहार में कानून का राज भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यूएसपी रही हो लेकिन इन दिनों राज्य के अंदर खराब लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश कुमार लगातार कटघरे में खड़े हैं. बि

बिहार में पहले से कम हुआ अपराध.. नीतीश, योगी मॉडल की जरूरत पर साधी चुप्पी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कानून का राज भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यूएसपी रही हो लेकिन इन दिनों राज्य के अंदर खराब लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश कुमार लगातार कटघरे में खड़े हैं. बिहार में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सवाल पूछ रहा है. पुलिस प्रशासन का इकबाल खत्म हो चुका है. राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. लेकिन लॉ एंड ऑर्डर की समस्या को लेकर जब नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने सब कुछ ठीक बताया है. 


नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में सब कुछ ठीक है. पहले की तुलना में अपराध कम हुआ है. उन्होंने कहा कि अभी दो दिन पहले ही हमने लॉ एंड ऑर्डर पर समीक्षा की है. काम पुलिस को करना है. पूरे तौर पर सक्रियता के साथ पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए.


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह तो कोई दावा नहीं कर सकता है कि घटना पूरी तरह से खत्म हो जायेगी. कुछ न कुछ गड़बड़ करता ही है. जो भी कानूनी कार्रवाई है वह काम तो पुलिस को करनी ही चाहिए. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार योगी मॉडल पर बोलने से बचते रहे.उनसे जब पूछा गया कि बिहार में भी योगी मॉडल पर काम करने की बात कही जा रही है. इस पर मुख्यमंत्री बिना कुछ बोले निकल गए.

टैग्स