ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बिहार में आज सियासी मकर संक्रांति, NDA से महागठबंधन तक के नेता खाएंगे चूड़ा दही

PATNA : बिहार में आज सियासी मकर संक्रांति की बड़ी तस्वीर देखने को मिलेगी। चुनावी साल में एनडीए से लेकर महागठबंधन तक में शामिल राजनीतिक दल चूड़ा दही और गुड़ के साथ आपसी खटास दू

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में आज सियासी मकर संक्रांति की बड़ी तस्वीर देखने को मिलेगी। चुनावी साल में एनडीए से लेकर महागठबंधन तक में शामिल राजनीतिक दल चूड़ा दही और गुड़ के साथ आपसी खटास दूर करने का भरसक प्रयास करेंगे। जेडीयू की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। 


वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन के नेताओं को कांग्रेस ने चूड़ा दही भोज का न्योता दिया है। कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महागठबंधन के नेता मकर संक्रांति भोज के मौके पर जुटेंगे। कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा मेजबानी करते नजर आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को इस भोज का न्योता दिया जा चुका है। सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि तेजस्वी के नेतृत्व पर सवाल उठाने वाले महागठबंधन के नेता कांग्रेस के इस मकर संक्रांति भोज में चूड़ा दही का ज़ायका साथ-साथ किस तरह लेते हैं। 


बीजेपी की तरफ से विधान पार्षद रजनीश कुमार के आवास पर भी मकर संक्रांति भोज का आयोजन किया गया है। इस भोज में बीजेपी के अलावा जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। जाहिर है मकर संक्रांति के मौके पर चुनावी साल में खूब सियासत देखने को मिलेगी।