ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में अब मुफ्त मिलेगी शराब, बीजेपी नेता ने बताया सरकार का प्लान

PATNA : बिहार में शराब अब फ्री होने वाली है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है बीजेपी के वरीय नेता रामसूरत राय का है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर हम

बिहार में अब मुफ्त मिलेगी शराब, बीजेपी नेता ने बताया सरकार का प्लान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराब अब फ्री होने वाली है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि ये कहना है बीजेपी के वरीय नेता रामसूरत राय का है। उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला। रामसूरत राय ने कहा कि बिहार में नई सरकार आने के बाद नीतीश कुमार का शराबबंदी कानून अब कुछ दिनों तक ही लागू रहेगा। शराब तो फ्री हो जाएगी, लेकिन 10 लाख नौकरी देने के का वादा सरकार भूल जाएगी। 



दरअसल, बिहार में महागठबंधन का सरकार आने के बाद से सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ते जा रही है। इसी कड़ी में अब पूर्व मंत्री राम सूरत राय ने नीतीश कुमार के साथ-साथ शराबबंदी कानून पर टिपण्णी की है। उन्होंने कहा है कि शराबबंदी कानून का कोई भविष्य नहीं है। आपको बता दें, इससे पहले बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने तो ये तक कहा था कि नीतीश कुमार की पार्टी यानी जेडीयू का कोई भविष्य नहीं है। 



बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री म सूरत राय ने तेजस्वी यादव को 10 लाख नौकरी देने के वादे की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि शराब वाली बात तो सही लग रही है। वह तो फ्री हो जाएगी, लेकिन नौकरी का क्या? पहले तेजस्वी यादव ने कैबिनेट की पहली बैठक में ही 10 लाख नौकरी देने का वादा कर लोगों के वोट बटोर लिए और अब वे इस वादे से मुकर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि मैं उपमुख्यमंत्री बना हूं। वे जनता को गुमराह कर रहे हैं। वे सरकार से 60 प्रतिशत के हिस्सेदार हैं।

टैग्स