ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएगा विपक्ष, 25 को पूरे राज्य में मशाल जुलूस

PATNA : किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, बिजली बिल 2020 वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की गारंटी करने, धान खरीद की सीमा समाप्त करने, बिहार में मंडियों को

बिहार में 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएगा विपक्ष, 25 को पूरे राज्य में मशाल जुलूस
First Bihar
2 मिनट

PATNA : किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने, बिजली बिल 2020 वापस लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद की गारंटी करने, धान खरीद की सीमा समाप्त करने, बिहार में मंडियों को फिर से बहाल करने आदि मांगों पर अब 25 जनवरी की बजाए महात्मा गांधी शहादात दिवस यानि 30 जनवरी को महागठबंधन के आह्वान पर माले व अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा पूरे बिहार में मानव शृंखला का आयोजन किया जाएगा. 


माले नेताओं ने यह भी कहा कि अब 25 जनवरी को यानि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पूरे राज्य में 26 जनवरी को आहूत किसान परेड के समर्थन में मशाल जुलूस का आयोजन भाकपा-माले व किसान महासभा के बैनर से किया जाएगा. चट्टी-बाजारों व गांवों में सभायें आयोजित कर इन कानूनों की असलियत आम लोगों के बीच रखी जाएगी. 26 जनवरी को राज्य में खेती बचाओ-देश बचाओ-संविधान बचाओ संकल्प दिवस का आयोजन किया जाएगा. हम तीनों कानूनों को रद्द करने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लेंगे.


माले नेताओं ने कहा कि पहले से घोषित 13 जनवरी को कृषि कानूनों की प्रतियां जलाने, 18 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में महिला प्रतिवाद और 23 जनवरी को सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को बिहार में मजबूती से लागू किया जाएगा.