ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में 24 MLC और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव टला, EC ने किया बड़ा ऐलान

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एक तरफ पंचायत चुनाव को टाल दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने अब 24 विधान पार्षद और एक विधानसभा की रिक्त सीट क

बिहार में 24 MLC और एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव टला, EC ने किया बड़ा ऐलान
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एक तरफ पंचायत चुनाव को टाल दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग ने अब 24 विधान पार्षद और एक विधानसभा की रिक्त सीट के लिए होने वाला चुनाव को टाल दिया है. निर्वाचन आयोग ने विभिन्न राज्यों में रिक्त विधानसभा की सीटों के उप चुनाव को कोरोना के कारण स्थगित करने का निर्देश दिया है. इसमें बिहार विधानसभा के मुंगेर के तारापुर सीट शामिल है. 


आपको बता दें कि मुंगेर के तारापुर विधानसभा सीट से जेडीयू विधायक मेवालाल चौधरी के कोरोना की वजह से हुई मौत के बाद यह सीट खाली है. खाली सीटों पर नियमों के अनुसार छह महीने के अंदर चुनाव कराना अनिवार्य है. इसके साथ ही राज्य में स्थानीय प्राधिकार के तहत आने वाले 24 विधान परिषद की सीटों के चुनाव पर भी ग्रहण लग गया है. ये सीटे 17 जुलाई के बाद रिक्त हो जाएंगी. 


गौरतलब है कि कोरोना के कारण पंचायत चुनाव को भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है इसलिए स्थानीय प्राधिकार के तहत एमएलसी के चुनाव में भी देरी होगी. इस चुनाव में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा विधान परिषद के लिए अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया जाता है.