ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

विशेष दर्जा नहीं मिलने पर विधानसभा में भारी हंगामा: विपक्ष ने सदन से किया वॉक आउट, बिहार सरकार बोली- केंद्र जो ने दिया उसका डंका बज रहा है

PATNA: केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने के बाद बिहार विधानसभा में सुबह से ही विपक्ष हमलावर बना हुआ है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही

विशेष दर्जा नहीं मिलने पर विधानसभा में भारी हंगामा: विपक्ष ने सदन से किया वॉक आउट, बिहार सरकार बोली- केंद्र जो ने दिया उसका डंका बज रहा है
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: केंद्र सरकार द्वारा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से इनकार करने के बाद बिहार विधानसभा में सुबह से ही विपक्ष हमलावर बना हुआ है। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही विशेष दर्जा की मांग को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। जिसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया था। भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया हालांकि बजट में बिहार को मिले सौगात से नीतीश कुमार गदगद हैं। विजय चौधरी ने सदन में कहा कि केंद्र ने बिहार को जो दिया है उसका डंका बज रहा है।


दरअसल, संसद में आम बजट से पहले ही केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया था कि मौजूदा प्रावधानों के मुताबिक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल सकता है। बिहार को विशेष दर्जा देने से इनकार करने के बाद राज्य में सियासत शुरू हो गई और विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाकर राज्य की एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश की। विधानसभा में इसको लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।


भारी हंगामें के बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया। दोबारा सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई केंद्रीय बजट में बिहार की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच गए और बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग करते हुए जोरदार हंगामा मचाया। सत्ताधारी पक्ष के द्वारा सदन में कहा गया कि बजट मे बिहार के लिए खजाने का पिटारा खोल गया है। इसके बाद विपक्षी सदस्य सदन से वॉक आउट कर गए।


विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष द्वारा बिहार को विशेष दर्जा की मांग को मुद्दा बनाकर सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी गई। बिहार सरकार की अपेक्षा थी कि या तो हमें विशेष राज्य का दर्जा मिले या विशेष पैकेज मिले और नहीं तो विशेष मदद मिले। तीनों बातों का एक ही मतलब है कि बिहार के विकास के लिए आर्थिक मदद मिले। जब विपक्ष बिहार के सदन में झुनझुना दिखा रहा था उसी वक्त दिल्ली के संसद में विकास की राशि के लिए बिहार का डंका बज रहा था। केंद्र सरकार ने आज बता दिया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो एनडीए की सरकार है उसकी दक्षता पर भरोसा जताया। इससे पहले कभी केंद्रीय बजट में बिहार के लिए इतनी बड़ी घोषणाएं नहीं हुई थीं।