ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, बीजेपी ने कर दिया साफ़

PATNA : बिहार को विशेष राज्य का दर्ज दिलाने की मांग लगातार तेज़ हो रही है। लेकिन अब बीजेपी ने इसको लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। बीजेपी MLA जीवेश मिश्रा ने साफ़ तौर पर ये कह दि

बिहार को नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, बीजेपी ने कर दिया साफ़
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार को विशेष राज्य का दर्ज दिलाने की मांग लगातार तेज़ हो रही है। लेकिन अब बीजेपी ने इसको लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। बीजेपी MLA जीवेश मिश्रा ने साफ़ तौर पर ये कह दिया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नही मिलेगा। उन्होंने जेडीयू और आरजेडी को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। 



जीवेश मिश्रा ने कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी को क्या घेरेंगे। बीजेपी के बदौलत ही वे हर बार मुख्यमंत्री बनें हैं। जिस बीजेपी की सवारी कर वर इतनी बार मुख्यमंत्री बनें हैं उसी को अब वे घेरने चलें हैं। ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डाले वाली बात है। उन्होंने कहा कि 2004 से लेकर 2005 तक राबड़ी देवी बिहार की मुख्यमंत्री थीं और इनके ही सपोर्ट से केंद्र में यूपीए की सरकार भी चल रही थी तब उस एक साल में इन्होने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलाया। उस वक्त तो केंद्र से लेकर राज्य तक इनकी ही सरकार थी तब ये सिर्फ झुनझुना बजाते क्यों रह गए। उन्होंने नीतीश कुमार पर भी कई सवाल उठाये हैं। जीवेश मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार पहले खुद केंद्र में मंत्री थे। उस दौरान उन्होंने इसके लिए आवाज क्यों नहीं उठाई। 




बीजेपी MLA ने कहा कि बीजेपी ने जो भी काम किया है उससे नीतीश कुमार को जलन होती है। अगर हम अपने काम को जनता तक ले जाते हैं, तब नीतीश कुमार इसे प्रचार बताते हैं। जीवेश मिश्रा ने कहा कि अगर हम कोई अच्छा काम कर रहे हैं तो हम उसे लोगों को क्यों नहीं बताएं। इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।