ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार को मिलेंगे साढ़े दस हजार नए पुलिसकर्मी, 16 नवंबर को नीतीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के करीब साढ़े दस हजार पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने वाले हैं। जिससे अब राज्य के अंदर कानून व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिले

बिहार को मिलेंगे साढ़े दस हजार नए पुलिसकर्मी, 16 नवंबर को नीतीश कुमार देंगे नियुक्ति पत्र
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के करीब साढ़े दस हजार पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने वाले हैं। जिससे अब राज्य के अंदर कानून व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिलेगा। नीतीश कुमार राजधानी पटना के गांधी मैदान में 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देंगे। इनमें 8246 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक शामिल हैं। 


इसको लेकर पुलिस मुख्यालय के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार,16 नवंबर को पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। गांधी मैदान में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए पटना रेंज के आइजी और एसएसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। गौरतलब हो कि, प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा के बाद इस वर्ष जुलाई में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई थी। नवनियुक्त पुलिसकर्मियों का चरित्र सत्यापन और मेडिकल जांच पूरा कर लिया गया है। इन पुलिसकर्मियों व पदाधिकारियों को प्रशिक्षण के बाद विशेष तौर पर विधि-व्यवस्था के कार्य में लगाया जाएगा। वहीं,इन  पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद राज्य में पुलिसकर्मियों की संख्या एक लाख को पार कर जाएगी।


इधर, इसके अलावा लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थापित पुलिसकर्मी तबादले के आदेश के बावजूद अभी तक विरमित नहीं हुए हैं। वह पुराने जिले में ही काम कर रहे हैं। कई जिलों से इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद डीजीपी एसके सिंघल ने मंगलवार केा समीक्षा बैठक में सभी जिलों के एसपी को सख्त निर्देश देते हुए अविलंब ऐसे पुलिसकर्मियों को अंतिम वेतन प्रमाण पत्र देते हुए विरमित करने को कहा है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने संबंधित आइजी व डीआइजी से भी पूछा है कि अभी तक इन पुलिसकर्मियों को विरमित क्यों नहीं किया गया। आइजी-डीआइजी को अविलंब इस बिंदु पर ध्यान देने को कहा गया है।