ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा, पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने की मांग, कहा-बंद पड़े चीनी मिल को भी चालू किया जाए

PATNA: लैंड फॉर जॉब मामले में चार्ज शीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने कहा कि यह पुराना मामला है, देखिए वे लोग क्या करते हैं?

बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा, पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने की मांग, कहा-बंद पड़े चीनी मिल को भी चालू किया जाए
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लैंड फॉर जॉब मामले में चार्ज शीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र सांसद मीसा भारती ने कहा कि यह पुराना मामला है, देखिए वे लोग क्या करते हैं? वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का ऑफर मिलने पर कहा कि यह बात मेरी जानकारी में नहीं है मैं उस मीटिंग में नहीं थी। जेडीयू नेता केसी त्यागी ही क्लेरिफाई कर सकते हैं कि किस नेता का बयान है। 


वही प्रधानमंत्री के शपथ समारोह पर कहा कि जो पुरानी मांग रही उसे आज तक प्रधानमंत्री ने पूरा नहीं किया। नरेंद्र मोदी को अच्छा मौका मिला है उन्हें इस बार बिहार की मांगों को पूरा करना चाहिए। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी उनके समक्ष अपनी मांग रखनी चाहिए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला और जो चीनी मिल बंद है उसे चालू करवाने का काम करें।


मीसा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या-क्या कहते थे लेकिन जब हम 17 महीने सरकार में आए तब तेजस्वी ने सभी मांग पूरी की। नीतीश जी मोदी जी को इतना सपोर्ट कर रहे हैं तो बिहार को महत्वपूर्ण विभाग भी मिलनी चाहिए। हम लोग अब अग्निवीर के मामले को प्राथमिकता से उठाएंगे और महंगाई को लेकर संसद में अपनी बातें रखेंगे।

टैग्स