ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार को मिल सकती है एक्सप्रेस-वे की सौगात! गड़करी से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी

PATNA: बिहार सरकार के डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद ते

बिहार को मिल सकती है एक्सप्रेस-वे की सौगात! गड़करी से मुलाकात के बाद बोले तेजस्वी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के डिप्टी सीएम और पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने बताया कि बिहार में एनएच के निर्माण को लेकर नितिन गडकरी से बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार चाहती है कि राज्य में कम से कम एक एक्सप्रेस वे बने, इसको लेकर भी उनसे साकारात्मक बातचीत हुई है।


गड़करी से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बहुत ही साकारात्मक रहते हैं। बिहार के कई प्रोजेक्ट जो पिछले 11-12 साल से रूके हुए थे, उसपर बातचीत हुई है। तेजस्वी ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण मांग यह हुई है कि बिहार में अभी तक एक भी एक्सप्रेस-वे का निर्माण नहीं हो सका है। बिहार में एक एक्सप्रेस वे की मांग की है। पिछली बार गड़करी जब बिहार आए थे तो सड़कों के विकास के लिए हर संभव मदद की बात कही थी।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार चाहती है कि राज्य में एक एक्सप्रेस बने, जिसपर बातचीत के दौरान गडकरी साकारात्मक नजर आए। उन्होंने कहा कि बक्सर से भागलपुर तक Express-way, गंगा पर जेपी सेतु के समानांतर पुल, पटना से कोइलवर एवं अनीसाबाद से दीदारगंज के बीच एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण की मांग की गई है और केंद्र की लंबे अर्से से लंबित परियोजनाओं जैसे पटना-गया, हाजीपुर-छपरा, महेशखूंट-सहरसा-पूर्णिया NH, मुज़फ़्फ़रपुर बाईपास के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराने पर बातचीत हुई है।


वहीं चंद्रयान 3 की सफलता पर तेजस्वी ने कहा कि यह भारत के वैज्ञानिकों के योगदान से ही संभव हो सका है, इसके लिए उन्हें धन्यवाद देते हैं। इसरो के वैज्ञानिकों ने देश का नाम ऊंचा करने का काम किया है। वहीं मीडिया द्वारा यह कहने पर कि पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी और पीएम मोदी ने इसरो को आगे बढ़ाने का काम किया है, इसपर तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो इसरो का बजट ही घटा दिया था।