ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार को लालू ने बर्बाद किया, बोले चौधरी..लूटेरे और भ्रष्टाचारी हैं ये लोग

PATNA: बिहार में बढ़ते आपराधिक वारदातों को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। अक्सर यह कहते हैं कि बिहार मे

बिहार को लालू ने बर्बाद किया, बोले चौधरी..लूटेरे और भ्रष्टाचारी हैं ये लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में बढ़ते आपराधिक वारदातों को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार की एनडीए सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। अक्सर यह कहते हैं कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और नीतीश कुमार का इक़बाल ख़त्म हो गया है। डबल इंजन की सरकार पर लगातार हमला बोलने वाले तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके पिता जी लालू यादव ने ऐसा कौन मारे बिहार को आबाद किया था कि लालू के बेटे ऐसी बातें कर रहे हैं। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने ही पूरे बिहार को बर्बाद करके रख दिया था और नीतीश कुमार और बीजेपी ने पूरी तरह बिहार को सजाने और संवारने का काम किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू जैसे लोग लूटेरे और भ्रष्टाचारी है और बिहार यदि आज बदनाम भी रहा तो सिर्फ और सिर्फ लालू प्रसाद यादव के कारण ही है। लालू ने बिहार को बर्बाद किया था इसके कुसुरवार लालू यादव ही हैं।


पिछले दिनों लालू के छोटे लाल तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला बोलते हुए कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री का चमचा-बेलचा पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग करता है। बिना चढ़ावा चढ़ाए ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होता है। विडंबना है कि पुलिस वालों का ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रशासनिक अधिकारी कर रहे है। विधि व्यवस्था भुल शराब माफिया से उगाही ही नीतीश कुमार की पुलिस का एकमात्र विशेष कार्य रह गया है।


नीतीश कुमार का इक़बाल ख़त्म है। अपराधी बेलगाम है। अपराध की रोकथाम करने वाले, अपराधियों को पकड़ने वाले, आम जनता की सहायता और सुरक्षा करने वाले काबिल अधिकारियों को किनारे किया हुआ है तथा जो फ़ील्ड में है उन्हें सत्ता एवं माफिया के दबाव में अपराध नियंत्रण की छूट नहीं है।