ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

बिहार की सियासत में गोडसे की एंट्री: गिरिराज सिंह पर जेडीयू का बड़ा अटैक, कहा- बापू का हत्यारा देश का नहीं.. BJP का सपूत

PATNA: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश का सपूत बताकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। गिरिराज सिंह के यह कहने पर कि भले ही गोडसे ने बापू की

बिहार की सियासत में गोडसे की एंट्री: गिरिराज सिंह पर जेडीयू का बड़ा अटैक, कहा- बापू का हत्यारा देश का नहीं.. BJP का सपूत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश का सपूत बताकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। गिरिराज सिंह के यह कहने पर कि भले ही गोडसे ने बापू की हत्या कि लेकर वह भी भारत के सपूत थे, इसको लेकर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। इस विवादित बयान को लेकर जेडीयू ने गिरिराज सिंह पर हमला बोला है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि गोडसे को देश मां का सपूत कहना भारत के माथे पर कलंक के समान है। गोडसे देश का नहीं बल्कि बीजेपी का सपूत हो सकता है।


दरअसल, दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे गिरिराज सिंह ने दंतेवाड़ा में नाथूराम गोडसे को भारत का सपूत बताया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि गोडसे अगर गांधी के हत्यारा हैं तो भारत के सपूत भी हैं। वे भारत में पैदा हुए थे और वह औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रमणकारी नहीं थे। गिरिराज सिंह के इस बयान पर जेडीयू ने आपत्ति जताई है और कहा है कि देश के राष्ट्रपिता की हत्या करने वाला कभी भी भारत का सपूत नहीं हो सकता है।


जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि गोडसे को कोई भारत मां का सपूत कह देगा तो वह हिंदुस्तान के माथे पर कलंक है। जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी वह भारत का सपूत कैसे हो सकता है। जब गोडसे देश का सपूत हो सकता है तो क्या वीरप्पन, चंबल के डकैत, गुडें और अपराधी भी भारत माता के सपूत हैं? गोडसे भाजपा का सपूत हो सकता है लेकिन जो राष्ट्रपिता की हत्या कर दे वह भारत मां का सपूत नहीं हो सकता है। राष्ट्रपिता के हत्यारे का महिमा मंडित किया जाना राजनीति के कुसंस्कार को दर्शाता है।