ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार की शराब नीति को लेकर नीतीश पर बरसे मांझी, कहा-मंत्री-विधायक,अफसर-ठेकेदार सब रोज पत्नी के साथ बैठकर पीते हैं वाइन

DESK: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबंदी कानून लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदत से बाज आ रहे हैं। नीतीश कुमार की शराबबंदी नी

बिहार की शराब नीति को लेकर नीतीश पर बरसे मांझी, कहा-मंत्री-विधायक,अफसर-ठेकेदार सब रोज पत्नी के साथ बैठकर पीते हैं वाइन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबंदी कानून लागू है लेकिन ना तो शराब पीने वाले सुधर रहे हैं और ना ही इसे बेचने वाले ही अपनी आदत से बाज आ रहे हैं। नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति का विरोध बिहार के पूर्व सीएम व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी पहले से करते आ रहे हैं। इस बार विवादित बयान दिये जाने के बाद उन्होंने एक बार फिर नीतीश की शराबबंदी कानून को लेकर मुख्यमंत्री को घेरने का काम किया है। 


उन्होंने इसे लेकर बड़ी बात कह दी है उन्होंने कहा है कि बिहार के मंत्री, विधायक, अधिकारी और ठेकेदार रोज अपनी पत्नी के साथ बैठकर शराब पीते हैं। लेकिन बड़े लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है लेकिन यही काम यदि कोई गरीब तबका करे तो पुलिस मुंह में मशीन लगा देती है उसे पुलिस पकड़ कर जेल भेज देती है। उत्पाद विभाग और पुलिस गरीबों के साथ ही सख्ती दिखाते हैं जबकि अमीर लोग शराब पीकर भी आराम से चलते हैं। शराबबंदी कानून क्या उनके लिए नहीं है। 


दरअसल बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भरी सदन में पूर्व सीएम को तू-तड़ाक किया था। जिसके विरोध में जीतनराम मांझी ने मौन प्रदर्शन किया था। इसी दौरान उन्होंने बिहार की शराबबंदी नीति को लेकर नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून फेल है लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं इसे रोक पाने में सरकार विफल रही है। कई लोग शराब पीने के जुर्म में सलाखों के पीछे है। उनका पर्व त्यौहार सब खराब हो गया है।