ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

‘बिहार की सभी सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत’ पूर्व सीएम राबड़ी देवी का बड़ा दावा

PATNA: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों ही गठबंधन में शामिल सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। लालू प्रसाद की दो बेटियां मीसा भारती और रो

‘बिहार की सभी सीटों पर महागठबंधन की होगी जीत’ पूर्व सीएम राबड़ी देवी का बड़ा दावा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों ही गठबंधन में शामिल सभी दलों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। लालू प्रसाद की दो बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य चुनाव मैदान में हैं और लोगों को अपने पक्ष में गोलबंद कर रही हैं। इस बीच पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने दावा किया है कि बिहार की सभी सीटों पर महागठबंधन की जीत होने जा रही है।


दरअसल, पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव के लिए मीसा भारती के लिए आरजेडी की तरफ से आज चुनाव कार्यालय की ओपनिंग हुई। इस मौके पर सत्यनारायण भगवान की पूजा आयोजित की गई, जिसमें मीसा भारती की मां पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी शामिल हुईं। इस दौरान मीडिया के सवालों को जबाव देते हुए राबड़ी देवी ने दावा किया कि बिहार की सभी सीटें महागठबंधन की झोली में आ रही हैं।


वहीं पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर कहा कि नरेंद्र मोदी का बिहार पर पूरा हक है। हर किसी को पूरे देश में आने जाने का अधिकार है, किसी को कही आने-जाने से कोई भी नहीं रोक सकता है। बीजेपी के चार सौ पार का दावा करने पर राबड़ी देवी ने कहा कि देश और बिहार की जनता सबकुछ देख रही है और चीजों को समझ रही है, वह सही फैसला लेगी।


उन्होंने अपनी दोनों बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य के चुनावी मैदान में उतरने पर कहा कि रोहिणी और मीसा भारती को क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र की जनता मीसा भारती और सारण की जनता रोहिणी आचार्य को अपना पूरा समर्थन दे रही है। चुनाव में किसी को टक्कर देने या नहीं देना का सवाल नहीं है बल्कि जनता जो चाहेगी वही होगा, चुनाव में जनता मालिक होती है।