ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar By Election : बिहार की 4 सीटों पर 9 बजे तक 9.53% वोटिंग, रामगढ़ में सबसे अधिक मतदान

PATNA : बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, बेलागंज, इमानगंज और रामगढ़ में उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। यहां सुबह 9 बजे तक 9.54 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 11.35% मतद

Bihar By Election : बिहार की 4 सीटों पर 9 बजे तक 9.53% वोटिंग, रामगढ़ में सबसे अधिक मतदान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की चार विधानसभा सीटों तरारी, बेलागंज, इमानगंज और रामगढ़ में उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। यहां सुबह 9 बजे तक 9.54 फीसदी वोटिंग हुई। सबसे ज्यादा रामगढ़ में 11.35% मतदान हुआ। गया के नक्सल प्रभावित इमामगंज में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में 12 लाख से ज्यादा वोटर्स एक साल के लिए 4 विधायक चुनेंगे। जिसके लिए 38 कैंडिडेट्स मैदान में हैं।


जानकारी के अनुसार, उपचुनाव को लेकर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। सिर्फ 26 बूथ पर शाम 6 बजे तक बीट ह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इन चार सीटों में से 3 पर पिछली बार महागठबंधन का कब्जा था, जबकि इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी जीते थे। चारों ही सीटों पर पूर्व सीएम मांझी समेत कई सीनियर लीडर्स के बेटा-बहू मैदान में हैं।


बताया जा रहा है कि,  तरारी, बेलागंज, इमामगंज एवं रामगढ़ के 12 लाख 2063 मतदाता 38 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। तरारी के चुनावी रण में बिहार के सीएम नीतीश कुमार से लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, लोजपा (आर) के सुप्रीमो केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, रालोमो सुप्रीमो राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर समेत बिहार व केन्द्र सरकार के कई मंत्री, सांसद व विधायकों ने अपने-अपने गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया है।


इधर, उपचुनाव को लेकर दोनों प्रमुख गठबंधन एनडीए और इंडिया के नेताओं ने जमकर प्रचार किये हैं। चुनाव में दलों और गठबंधनों के साथ चार वरिष्ठ नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। इमामगंज में केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू, जबकि बेलागंज में सांसद सुरेन्द्र यादव, तरारी में पूर्व विधायक सुनील पांडेय तथा रामगढ़ में प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र चुनाव लड़ रहे हैं।