ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार के 7 करोड़ बेरोजगारो को नौकरी लेने चांद पर जाना होगा, नीतीश जी नहीं दे सकते नौकरी : तेजस्वी

PATNA : 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' के जरिए बिहार सरकार को घेरने निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी पर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी के बयानों पर तंज कसते हुए उन्हो

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : 'बेरोजगारी हटाओ यात्रा' के जरिए बिहार सरकार को घेरने निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी पर बड़ा हमला बोला है। सुशील मोदी के बयानों पर तंज कसते हुए उन्होनें कहा कि उनके मुताबिक तो बिहार के बेरोजगारों को नौकरी के लिए चांद पर जाना होगा।  


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी कह रहे है कि बिहार के 7 करोड़ बेरोज़गार युवाओं को नौकरी लेने अब चांद पर जाना होगा क्योंकि नीतीश जी बिहार में नौकरी नहीं दे सकते।कुर्सीवादी,तिकड़मी राजनीति केअलावा ये15 वर्षों मे कोई रोज़गार सृजन नहीं कर पाए।कोई उद्योग, कंपनी, कारख़ाना, निवेश नहीं ला पाए।


बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर तेजस्वी से सवाल किया था कि आरजेडी बताये कि बिना रोजगार के अवसर बढ़े बिहार की विकास दर सबसे तेज कैसे बनी रही? उन्होंने लालू-राबड़ी के शासन पर भी सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि जिनके शासन में बिहार में इंडस्ट्रीज की हालत खराब हो गयी वे सत्ता पाने के बाद युवाओं के रोजगार की नहीं खुद के परिवार की बेनामी संपत्तियों को बनाने पर फोकस करेंगे।


वहीं इससे पहले भी सुशील मोदी ने तेजस्वी की बेरोजगारी हटाओ यात्रा को निशाना बनाते हुए लिखा था कि लालू प्रसाद ने चपरासी-पोर्टर जैसी नौकरी लेने के बदले लोगों की जमीन लिखवायी। बेरोजगारी यात्रा में राजद आम युवाओं को बेरोजगारी दूर करने का कौन-सा नुस्खा बतायेंगे। राजद ने महागठबंधन के घटक दलों की राय लिये बिना अपना सीएम-फेस घोषित किया, अकेले ही संविधान बचाओ यात्रा निकाली और बिना समर्थक दलों को साथ लिए बेरोजगारी हटाओ यात्रा की घोषणा कर दी। जो घटक दलों को पिछलग्गू बनाने पर तुले हैं, वे मिल कर चुनाव क्या लड़ेंगे।