ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

DESK: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में पटना के मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसे ली। मिली जानक

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में पटना के मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसे ली। मिली जानकारी के अनुसार रमई राम काफी दिनों से बीमार थे। 

पटना के मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। अस्पताल में इलाज के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांसे ली। बता दें कि रमई राम 9 बार विधायक रह चुके हैं। वे लालू और नीतीश सरकार में मंत्री भी रहें है। बोचहा से कई बार विधायक रह चुके हैं। 

इस बात की जानकारी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर दी है। तेजस्वी यादव ने लिखा कि "वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे आदरणीय श्री रमई राम जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति ॐ ..

रमई राम बोचहां से 9 बार विधायक रह चुके हैं। रमई राम बोचहां से तीन बार आरजेडी, एक बार जेडीयू, दो बार जनता दल समेत तीन बार दूसरे अन्य दलों से चुनाव जीत चुके हैं। रमई राम आरजेडी के बड़े नेता में जाने जाते रहे हैं। रमई राम  1990 से 2015 तक बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं। बोचहां को रमई राम का गढ़ कहा जाता था।

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी ट्वीट कर रमई राम के निधन पर दुख जताया। ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि.. 'बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री रमई राम जी के निधन की दुःखद खबर मिली है। उनका संपूर्ण जीवन दलित उत्थान के लिये समर्पित रहा है। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक-संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति.. 

JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दुख जताते हुए कहा कि समाजवादी नेता, मुजफ्फरपुर की बोचहां सीट से 9 बार विधायक, 5 बार बिहार सरकार में रहे मंत्री रहे रमई राम जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने रमई राम के निधन पर दुख जताया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री रमई राम जी का निधन के समाचार से मन दुःखी है।  उनका निधन बिहार की राजनैतिक और सामाजिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि! 

बिहार के मंत्री रामसूरत राय ने रमई राम के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि #बोचहाँविधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बिहार सरकार में पूर्व मंत्री मा #रमईराम जी के #आस्मिकनिधन से मर्माहत हूं। आपके निधन से राजनीति क्षेत्र में बहुत बड़ा क्षति है। भगवान श्री चरणों में स्थान दे।

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

बिहार के पूर्व मंत्री रमई राम का निधन, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

टैग्स

संबंधित खबरें