ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशानाबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलसीवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख की लूट, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदेशवासियों के लिए कर दी बड़ी मांग

PATNA: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पीएम मोदी से अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की मांग की है। प्रदेशवासियों को

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदेशवासियों के लिए कर दी बड़ी मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने पीएम मोदी से अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की मांग की है। प्रदेशवासियों को हो रही परेशानी से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यहां के लोगों को जब आयुर्वेदिक पद्धति से बेहतर इलाज कराना होता है तो वो दिल्ली जाते हैं। यदि दिल्ली की तरह बिहार में यह सुविधा हो जाए तो यहां के लोगों को काफी सहुलियत होगी। 


बिहार के पूर्व कृषि मंत्री व रामगढ़ के विधायक सुधाकर सिंह ने जो पत्र पीएम मोदी को भेजा है उसमें इस बात का जिक्र है कि आयुर्वेद के क्षेत्र में बिहार का गौरवमय इतिहास रहा है। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का प्रारंभ ही आयुर्वेद संकाय से हुआ था। नालंदा विश्वविद्यालय के पहले कुलपति रसायनशास्त्र उदभट्ट विद्वान नार्गाजुन हुए थे, जिनके कार्यकाल में रस-औषधियों का विकास व्यापक स्तर पर हुआ था 


आज बिहार के लोगों को आयुर्वेदिक पद्धति से बेहतर इलाज कराने के लिए नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान जाना पड़ता हैं। यदि बिहार राज्य में नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के तर्ज पर एक संस्थान खोल दिया जाए तो बिहार के लोगों का समुचित इलाज यही हो जाएगा। अतः माननीय प्रधानमंत्री महोदय से विनम्र आग्रह हैं कि बिहार राज्य में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने का कार्य करें। आभार !

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदेशवासियों के लिए कर दी बड़ी मांग

संबंधित खबरें