ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों को आज से दी जाएगी ट्रेनिंग, जानिए.. सरकार का मकसद

PATNA : बिहार में ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का ट्रेनिंग सेशन आज से शुरू हो रहा है। जिलों में सोमवार से इन जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 27 जून से 10 अगस्त

बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों को आज से दी जाएगी ट्रेनिंग, जानिए.. सरकार का मकसद
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का ट्रेनिंग सेशन आज से शुरू हो रहा है। जिलों में सोमवार से इन जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 27 जून से 10 अगस्त तक जिला परिषद सदस्य से लेकर उपमुखिया तक को प्रशिक्षित करने का टास्क पंचायती राज विभाग ने जिलों को दिया है। इसको लेकर विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह ने सभी डीएम और जिला पंचायती राज पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।



पंचायती राज विभाग ने जिलों से कहा है कि 45 दिनों के अंदर जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और उपमुखियों को प्रशिक्षण देना है। इनमें सबसे पहले जिला परिषद सदस्यों, प्रखंड प्रमुखों और उपप्रमुखों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रखंड स्तर पर अन्य प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण मिलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिवसीय होंगे। आगे के चरण में वार्ड सदस्यों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों का चयन पहले ही कर लिया गया है।



इस प्रशिक्षण को लेकर सरकार का मकसद बेहद साफ है। पंचायत प्रतिनिधियों को उनके दायित्व और अधिकार के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। साथ ही पंचायती राज विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं और उसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया के बारे में उन्हें बताया जाएगा। इससे संबंधित पुस्तिकाएं भी प्रतिनिधियों को दी जाएंगी, जिससे कोई भी कार्य को समझने में सहायता मिलेगी।

टैग्स