ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार के मुख्यमंत्री से सुसाइड बॉमर हो गए नीतीश! JDU नेता के पोस्ट पर सम्राट का तीखा तंज

PATNA: विजयादशमी के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद को रावण तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को राक्षस बताते हुए शुभकामनाएं दी तो जेडीयू एमएलसी

बिहार के मुख्यमंत्री से सुसाइड बॉमर हो गए नीतीश! JDU नेता के पोस्ट पर सम्राट का तीखा तंज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विजयादशमी के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद को रावण तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को राक्षस बताते हुए शुभकामनाएं दी तो जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री को 2024 का राजनीतिक टाइम बम बता दिया। जेडीयू नेता द्वारा मुख्यमंत्री को एक सुसाइड बॉमर के रूप में दिखाए जाने पर सम्राट चौधरी ने तंज किया है।


जेडीयू नेता नीरज कुमार द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 2024 का राजनीतिक बम बताने पर सम्राट ने कहा है कि बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि बिहार के मुख्यमंत्री को आप आतंकवादी घोषित नहीं कर सकते लेकिन जेडीयू नेता द्वारा नीतीश कुमार को एक सुसाइड बॉमर बताकर इस्तेमाल करना एक अपराध की श्रेणी में आता है। सम्राट ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार के गृह मंत्री हैं और अगर उनमें हिम्मत है तो कार्रवाई करके दिखा दे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक मुख्यमंत्री से सुसाइड बॉमर हो गए है, इससे बड़ी शर्म की बात जेडीयू के लिए क्या होगी।


वहीं शिक्षक बहाली की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सम्राट ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार शिक्षक बहाली की आड़ में सिर्फ नाम के लिए नौकरी देने की बात करते हैं। शिक्षक बहाली के नाम पर बड़ा घोटाला हो रहा है। शिक्षक को ही शिक्षक की नौकरी देने की बात सरकार कह रही है। जो शिक्षक पहले से कार्यरत थे उन्हीं को फिर से शिक्षक बनाया जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए बीजेपी के एक साथी ने अपने प्राणों की आहूति दे दी थी। हमारी स्पष्ट मांग थी कि जो लोग एसटीईटी और टीईटी की परीक्षा देकर आए हैं उनकी सीधी भर्ती की जाए, उन्हें बीपीएससी में दौड़ाने का काम आखिर क्यों नीतीश कुमार की सरकार कर रही है। यह एक बड़ा घोटाला हो रहा है क्योंकि सरकार में जो लोग बैठे हैं वे घोटालों के आदि रहे हैं।



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता