ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में नहीं होगा किसी क्रिमिनल का एनकाउंटर? नीतीश के खास मंत्री ने कहा- हमारी सरकार गाड़ी पलटने में विश्वास नहीं करती

PATNA : कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की चर्चाएं अभी भी लगातार हो रही हैं. 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या करने वाले मास्टरमाइंड विकास दुबे को जिस तरीके से यूप

बिहार में नहीं होगा किसी क्रिमिनल का एनकाउंटर? नीतीश के खास मंत्री ने कहा- हमारी सरकार गाड़ी पलटने में विश्वास नहीं करती
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  कानपुर के हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे  की चर्चाएं अभी भी लगातार हो रही हैं. 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या करने वाले मास्टरमाइंड विकास दुबे को जिस तरीके से यूपी की एसटीएफ टीम ने मार गिराया, उसकी प्रशंसा और आलोचना आज भी हो रही है. बिहार में बीजेपी के बलबूते सीएम की कुर्सी पर बैठे नीतीश कुमार के खास मंत्री ने इशारों-इशारों में योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है. 


दरअसल बिहार के भवन निर्माण मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी ख़ास अशोक चौधरी ने सूबे में बढ़ते क्राइम कंट्रोल को लेकर कहा कि उनकी सरकार अपराध को रोकने की दिशा में काम कर रही है. क्राइम को रोकने के लिए एनकाउंटर के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि वह सरकार के मंत्री हैं. इसलिए इसपर कुछ नहीं कह सकते हैं हालांकि ये बोलते-बोलते उन्होंने ये भी कह दिया कि बिहार सरकार गाड़ी पलटने और गाड़ी को खड़ा करने में विश्वास नहीं रखती है.


अशोक चौधरी ने कहा कि पिछले 15 साल में नीतीश सरकार ने अपराध को रोकने के लिए बहुत अच्छा काम किया है. सीएम ने आपराधिक घटनाओं पर चिंता भी व्यक्त की है. उन्होंने आगे कहा कि जब डॉ अजय कुमार यहां के सिटी एसपी हुआ करते थे तब उन्होंने एनकाउंटर को शुरू किया था. बाद में उनके ऊपर मानवाधिकार आयोग ने बहुत सारे केस किये. हालांकि अभी बिहार में लॉ एंड आर्डर की स्थिति अच्छी है. सरकारी गाड़ी पलटने या खड़ा करने से ज्यादा कानून का राज स्थापित करने में विश्वास रखती है.


बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि बिहार में यूपी की तरह गाड़ी पलटनी चाहिए यानी कि विधायक जायसवाल एनकाउंटर मॉडल की तारीफ कर रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले साल 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या करके भागे मास्टरमाइंड विकास दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था. उज्जैन से हुई विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे कानपुर ला रही थी. इसी बीच पुलिस की गाड़ी पलट गई और उसने भागने की कोशिश की. तब तक एसटीएफ ने उसका एनकाउंटर कर दिया.

टैग्स