ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

‘बिहार के लोगों से मांफी मांगें लालू-नीतीश और कांग्रेस’ दयानिधि मारन के विवादित बयान पर बोले सम्राट

PATNA: DMK नेता दयानिधि मारन के बिहार और यूपी के लोगों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद सियासत गर्म हो गई है। दयानिधि मारन के बयान से एक तरफ इंडी गठबंधन नें शामिल जेडीयू और आरजेड

‘बिहार के लोगों से मांफी मांगें लालू-नीतीश और कांग्रेस’ दयानिधि मारन के विवादित बयान पर बोले सम्राट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: DMK नेता दयानिधि मारन के बिहार और यूपी के लोगों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद सियासत गर्म हो गई है। दयानिधि मारन के बयान से एक तरफ इंडी गठबंधन नें शामिल जेडीयू और आरजेडी ने किनारा कर लिया है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी और एनडीए के दल हमलावर हो गए हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लालू-नीतीश और कांग्रेस से बड़ी मांग कर दी है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार से पूछा है कि जिस तरीके से DMK नेता दयानिधि मारन ने बिहार और बिहारियों का अपमान किया है, क्या राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस पार्टी और जनता दल यूनाइटेड माफी मांगेगा? इस तरह का अपमान भारतीय जनता पार्टी और बिहार के लोग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। दयानिधि को क्षमा मांगना चाहिए, नहीं मांगते हैं तो इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करेगी।


वहीं तेजस्वी द्वारा सीएम नीतीश कुमार के साथ मंच साझा नहीं करने को लेकर उठ रहे सवाल पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग जमीनी हकीकत को समझ चुके हैं। सम्राट ने इंडी गठबंधन के लोगों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि 2024 के चुनाव में चाहे नीतीश कुमार हों या लालू प्रसाद हों या लाल झंडे के लोग, किसी का खाता नहीं खुलेगा।


बता दें कि बता दें कि DMK नेता दयानिधि मारन एक कार्यक्रम के दौरान यूपी और बिहार के रहने वाले लोगों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दयानिधि ने कहा कि यूपी और बिहार के लोग तमिलनाडु में आकर टॉयलेट साफ करते हैं। हिन्दी बोलने वाले ये लोग यहां आकर यह काम करते हैं। यूपी बिहार के लोग तमिननाडु में कंस्ट्रक्शन से जुड़े छोटे-मोटे काम करते हैं। मारन के इस बिगड़े बोल से बिहार की सियासत में बवाल मच गया है।